Search

धनबाद बालिका गृह से दो नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Dhanbad: सरायढ़ेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम प्रौद्योगिक विकास संस्थान द्वारा संचालित होम हाउस चिल्ड्रेन होम (बालिका गृह) से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई हैं. संस्थान प्रबंधन के अनुसार 12 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:27 बजे दोनों बच्चियां बिना किसी पूर्व सूचना के परिसर से चली गईं. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना सरायढेला थाना और बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई.
 
LAGATAR NEWS

बताया जाता है कि दोनों की उम्र 16 वर्ष से कम है और उन्हें सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बालिका गृह में रखा गया था. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर तालाश शुरू कर दी है. विशेष रूप से धनबाद के आसपास के इलाकों तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में भी तलाश की जा रही है.

संस्थान प्रबंधन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी थाना या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही