Search

 
 
 

मोबाइल छिनतई करते दो बदमाश रंगेहाथ धराये, पुलिस ने भेजा जेल

 

पुलिस ने पहुंचकर भीड़ से बचाई दोनों बदमाश की जान 

Hazaribagh : कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बदमाश रंगेहाथ मोबाइल छिनतई करते पकड़े गए. आसपास मौजूद भीड़ ने दोनों बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया. इस बात की सूचना कोर्रा थाना प्रभारी निशि कुमारी को मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर साथ ले गई. कोर्रा थाना प्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि कोर्रा चौक के पास दो अपराधी मोबाइल छिनतई करते हुए पकड़े गए हैं. जिसके विरुद्ध कोर्रा थाना कांड संख्या 10/24 दर्ज करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जेल जाने के पहले दोनों बदमाशों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. पकड़े गए बदमाशों के पास से छिनतई करने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल को विधिवत जब्त किया गया है. पकड़े गये आरोपी विशाल कुमार शहर के लाखे मुहल्ले का रहने वाला है. दूसरा आरोपी सुशांत चतरा जिले के ईटखोरी का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : घने">https://lagatar.in/dense-fog-hits-many-flights-and-trains-delayed-delhi-airport-packed-with-passengers/">घने

कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही