Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसानगर में अनिकेत तिवारी की गला काटकर हत्या में शामिल दो बदमाश पकड़ाए, चाकू बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बिरसानगर जोन संख्या तीन मछली मार्केट के पास 31 अगस्त मंगलवार की रात को अनिकेत तिवारी उर्फ नन्हें तिवारी की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बिरसानगर जोन नम्बर तीन बी निवासी ब्रह्मा गोराई व नकुल गोराई को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार तीन लोगों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था, इसमें से एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व दो मोबाइल जब्त किए हैं. हत्या का कारण आपसी वर्चस्व और रंजिश बतायी जा रही है. एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि अनिकेत तिवारी की ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पुलिस को तलाश थी. इससे पहले भी वह एक बार जेल जा चुका था.

घटना के दिन पहले भी ब्रह्मा गोराई की अनिकेत के साथ हुई थी झड़प

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी. आसपास के इलाकों में सीसीटीवी की जांच की गई, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. ब्रह्मा गोराई, नकुल गोराई, अनीस गुरुंग तीनों दोस्त थे, नन्हे तिवारी का ब्रह्मा गोराई के साथ बिरसानगर जोन 3 में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अदावत दी. घटना के एक दिन पहले भी दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी. घटना के दिन भी ब्रह्मा गोराई के पार्टी से लौटने के दौरान अनिकेत तिवारी के साथ गाली-गलौज हुई थी. उसके बाद रात में अनिकेत तिवारी को अकेले पाकर तीनों ने उसे पकड़कर चाकू से गला रेत दिया. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में एक ही आरोपी ब्रह्मा गोराई को प्रस्तुत किया, जबकि दूसरे आरोपी नकुल गोराई की गिरफ्तारी बहरागोड़ा से की गई है, उसे वहां से लाया जा रहा है. तीसरा आरोपी अनीस गुरुंग अभी फरार है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही