Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा पावर प्लांट में खुल सकती है दो और यूनिट

भारत सरकार के हेवी इंडस्ट्रीज के सेक्रेटरी ने किया टंडवा एनटीपीसी का निरीक्षण Tandwa (Chatra) : भारत सरकार के हेवी इंडस्ट्रीज सेक्रेटरी कामराज रिजवी ने मंगलवार को टंडवा एनटीपीसी का दौरा किया. दौरे के क्रम में उनके साथ विजय मित्तल ज्वाइंट सेक्रेटरी, यूके भट्टाचार्य डायरेक्टर प्रोजेक्ट एनटीपीसी और यूएस माथुर डायरेक्टर पावर (वेल) भी शामिल थे. अधिकारियों के टंडवा पहुंचने पर सीजीएम तजिंद्र गुप्ता ने उनका भव्य स्वागत किया. उसके बाद अधिकारियों ने पावर प्लांट का जायजा लिया. इस दौरान प्लांट से जुड़ी कई जानकारियां भी लीं. सेक्रेटरी ने पावर प्लांट के अधिकारियों के साथ घंटों बैठक कर प्लांट के विकास कार्यों को देखा. सेक्रेटरी ने निर्धारित समय पर पावर प्लांट की यूनिट दो व तीन शुरू करने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि दूसरी यूनिट अक्तूबर 2023 तथा तीसरी यूनिट अप्रैल 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि निर्माण को देखने के बाद सेक्रेटरी संतुष्ट दिखे. मौके पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एके चावला, धीरज गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही