Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस गतिविधि की सूचना देने और लेवी वसूलने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पुलिस की गतिविधि की सूचना और लेवी वसूलने वाले दो माओवादी नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. राहे ओपी क्षेत्र के सेरेगडीह जंगल के पास से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए नक्सलियों में सुखलाल मुंडा और एतवा मुंडा शामिल हैं. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद किये हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-trailer-association-warns-tata-steel-to-grant-permission-to-15-year-old-trains/">जमशेदपुर

ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की टाटा स्टील को चेतावनी, 15 साल की गाड़ियों को दिया जाए परमिशन

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि राहे ओपी क्षेत्र के सेरेंगडीह जंगल के पास कुछ व्यक्ति केमोफ्लाइ ड्रेस और हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

दो नक्सली गिरफ्तार

जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम सेरेंगडीह जंगल के पास जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने देखा कि पहाड़ी और जानी क्षेत्र में 6,7 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने खदेड़कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वह जंगल में रहकर पुलिस के आने जाने की सूचना माओवादियों को देते हैं, और लेवी वसूली करते हैं. इसे भी पढ़ें-चास">https://lagatar.in/ganga-devi-staked-claim-for-chas-mayors-post-supporters-expressed-confidence/">चास

मेयर पद के लिए गंगा देवी ने ठोकी दावेदारी, समर्थकों ने जताया विश्वास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही