Search

 
 
 

रिम्स में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो नए डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में अस्पताल संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. प्रबंधन ने दो नए डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डीएमएस की नियुक्ति की है.
 

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में अस्पताल संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. प्रबंधन ने दो नए डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डीएमएस की नियुक्ति की है. 

 

इसके तहत डॉ मुकेश कुमार नीरज सह प्राध्यापक बायोकेमिस्ट्री विभाग को डीएमएस II बनाया गया है और डॉ साकेत कुमार वर्मा सह प्राध्यापक ट्रॉमा बायोकेमिस्ट्री विभाग को डीएमएस III का दायित्व दिया गया है.

 

वहीं, डॉ अजय कुमार सह प्राध्यापक सर्जरी विभाग पहले से ही डीएमएस I के रूप में कार्यरत हैं. नई व्यवस्था के तहत डीएमएस I और डीएमएस II को मुख्य अस्पताल भवन सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के संचालन की जिम्मेदारी साझा रूप से दी जाएगी जबकि डीएमएस III ट्रॉमा सेंटर का प्रबंधन देखेंगे. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि इस बदलाव से जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा होगा और अस्पताल की सेवाएं अधिक मरीज केंद्रित और सुचारु बनेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही