Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में दो नये जजों ने शपथ ली, रिटायर हो रहे तीन जजों का आज अंतिम कार्य दिवस

New Delhi : एक ओर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दो नये जजों ने शपथ दिलाई गयी, दूसरी ओर आज तीन जजों का अंतिम कार्य दिवस है, क्योंकि शनिवार से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. ग्रीष्मावकाश 22 मई से दो जुलाई तक रहेगा. जून में रिटायर होने वाले तीनो जजों में जस्टिस केएम जोसफ, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन शामिल हैं.                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें आज सुबह 10.30 बजे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील केवी. विश्वनाथन ने सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ ली. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों जजों को शपथ दिलाई.

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ के साथ बेंच साझा करेंगे

सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के अनुसार जून में रिटायर होने वाले तीनों जज केएम जोसफ, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन, सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ के साथ बेंच साझा करेंगे. हालांकि, तीनों एक साथ बेंच साझा नहीं करेंगे. पहले पांच मामलों में जस्टिस केएम जोसफ, सीजेआई बेंच में होंगे. दूसरे पांच मामलों में जस्टिस अजय रस्तोगी और फिर अगले पांच मामलों में जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सीजेआई और जस्टिस पी एस नरसिम्हा के साथ बेंच साझा करेंगे.

जून में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज रिटायर होने वाले हैं

2023 में जून अनूठा महीना को तौर पर जाना जायेगा है, क्योंकि इसी जून में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज रिटायर हो जायेंगे. क्रमश: 16 जून को जस्टिस केएम जोसफ, 17 को जस्टिस अजय रस्तोगी और 29 जून को जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जान लें कि इससे पहले 14 मई को जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और 15 मई को जस्टिस एमआर शाह रिटायर हो चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही