Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर की दो खबरें : 48 घंटे में सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाएं : डीसी

Advertisement
Advertisement
  • एक सप्ताह पूर्व मीटिंग में दिए निर्देश का जायजा लेने पहुंचे डीसी
  • ननि के प्रशासक, सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारी थे मौजूद
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर से गम्हरिया तक 48 घंटे में सर्विस लेन का अतिक्रमण हटाने का डीसी ने आदेश दिया है. वे बुधवार को एक सप्ताह पूर्व मीटिंग में दिए निर्देश का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान डीसी के साथ नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, सीओ गिरेन्द्र टूटी, बीडीओ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी राजन कुमार मौजूद थे. डीसी ने सीओ और थाना प्रभारी को इस कार्यादेश का पालन करने को कहा है. डीसी ने लगातार अपने मातहतों से रायशुमारी कर श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. डीसी ने बुधवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया के प्रमुख पूजा पंडालों की विधि-व्यवस्था का भी जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/union-home-ministry-praised-the-work-of-jharkhand-police-in-naxal-operation/">केंद्रीय

गृह मंत्रालय ने नक्सल अभियान में झारखंड पुलिस के कार्यों को सराहा
इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग एवं रूट का भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने बातचीत की, और उनके सुझावों को जाना. इस दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने डीसी के प्रयासों की सराहना की और कहा जिस तरह से जिला प्रशासन के मुखिया डीसी लगातार दुर्गा पूजा को सफल बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ दिन रात लगे हुए हैं वह काबिले तारीफ है. उन्होंने दुर्गा पूजा तक इसे जारी रखने की अपील की. इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/coal-import-case-bjp-hits-back-at-gandhi-family-after-rahuls-allegations-against-adani-and-modi-government/">कोयला

आयात मामला : अडानी और मोदी सरकार पर राहुल के आरोपों के बाद भाजपा का गांधी परिवार पर पलटवार

सरायकेला की नई एसडीएम पारुल सिंह ने ग्रहण किया पदभार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Seraikela-Parul-Singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सरायकेला की नए एसडीएम (अनुमंडलाधिकारी) के रूप में पारुल सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि निवर्तमान एसडीओ की जनोपयोगी कार्यों को वे आगे ले जाएंगी. सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा. मौके पर निवर्तमान एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने कहा कि सरायकेला से अच्छी यादें लेकर जाना एक सुखद अनुभूति है. इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/coal-import-case-bjp-hits-back-at-gandhi-family-after-rahuls-allegations-against-adani-and-modi-government/">कोयला

आयात मामला : अडानी और मोदी सरकार पर राहुल के आरोपों के बाद भाजपा का गांधी परिवार पर पलटवार
बता दें कि झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के आदेश पर पारुल सिंह बुधवार को पदभार ग्रहण करने पहुंची थीं. इस दौरान निवर्तमान एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने पारुल सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें मिले दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं. राम कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में उनके 3 साल का कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा. पारुल सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता दुर्गा पूजा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही