Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ की दो खबरें : विवाहिता की हत्या।। दंपती से 50 हजार की लूट

Advertisement
Advertisement
Balumath(Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिंलगा गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी पहचान जिंलगा गांव निवासी कैलाश महतो के 32 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. शव को कब्जे में कर बालूमाथ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में मृतका के पिता रतन महतो ने बताया कि उसकी पुत्री सुमित्रा देवी का विवाह कैलाश महतो के साथ हुई थी. लेकिन विवाह के कुछ वर्षों के बाद से ही पति-पत्नी के बीच हमेशा मारपीट और झगड़ा होते रहता था. मृतका का एक पुत्र और एक पुत्री है. हालांकि इस हत्या के मुख्य कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर कई बिंदु पर पूछताछ कर रही है.

बैंक से निकासी कर आ रहे एक दंपती से 50 हजार की लूट

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित चेक नाका के समीप गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक भैंसादोन बालूमाथ से 50 हजार रुपए निकासी कर लौट रहे दंपती से बाइक सवार दो उच्चके पैसा लूट लिया और फरार हो गये. घटना के संबंध में हेरहंज थाना के चिरू गांव निवासी मो. लियाकत मियां ने बताया कि मेरी पत्नी सैबुन खातून का खाता भारतीय स्टेट बैंक भैंसादोन में है. गुरुवार को दिन के दो बजे के आसपास बैंक से पैसा निकालकर एक थैले में रखा और बस स्टैंड की ओर आ रहा था. चेकनाका के पास बाइक सवार दो युवक आये और थैला झपटकर फरार हो गये. पीड़ित ने लिखित शिकायत बालूमाथ थाने में देने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन">https://lagatar.in/pradeep-verma-hid-assets-in-nomination-will-complain-to-ec-supriyo/">नॉमिनेशन

में प्रदीप वर्मा ने छुपायी संपत्ति, EC से करेंगे शिकायत- सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही