Search

 
 
 

बोकारो परिसदन परिसर से एलईडी जागरुकता रथ रवाना समेत बोकारो की दो खबरें

 
डीसी, एसपी समेत जिले के अन्य पदाधिकारी रन फॉर रोड सेफ्टी में हुए शामिल Bokaro : सड़क सुरक्षा माह के तहत बोकारो में मंगलवार को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत बोकारो परिसदन से हुई और राम मंदिर चौक होते हुए पत्थरकट्टा चौक पर समाप्त हुई. रन फॉर रोड सेफ्टी में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवनिया, डीटीओ वंदना शेजवलकर समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए. मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है. कई बार दुर्घटनाएं होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती है. ऐसे में लोगों को सड़क पर वाहन चलाने और पैदल चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है.

यातायात नियमों के प्रति ऑडियो-विजुअल माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा रथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cdf4d7bb-ac3d-40b8-beb7-84c075b11a1b.jpeg"

alt="" width="1280" height="756" /> इस अवसर पर बोकारो विधायक, डीसी और एसपी ने बोकारो परिसदन परिसर से एलईडी जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति ऑडियो-विजुअल माध्यम से जागरूक करेगी. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बीडीओ मिथिलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, रोड सेफ्टी टीम, परिवहन विभाग के कर्मी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बोकारो ओलंपिक संघ के सदस्यग व अन्य लोग शामिल हुए. ...............

रणविजय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/edbc11d5-d20f-43da-b856-dddd38d866a5.jpeg"

alt="" width="1280" height="754" />

 जिला विज्ञान केंद्र, पुरुलिया में विज्ञान के रहस्यों से हुए अवगत

Bokaro : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुरुलिया के जिला विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया. यहां बच्चे मनोरंजक व आसान तरीके से विज्ञान के विभिन्न रहस्यों व सूत्रों से अवगत हुए. इस दौरान विद्यार्थियों को पुरुलिया के डिस्ट्रिक्ट साइंस ऑफिसर (डीएसओ) ध्रुवज्योति चट्टोपाध्याय ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विज्ञान पढ़ने नहीं करने का विषय है. कहा कि अक्सर हम जो कुछ भी पढ़ते हैं, उसमें बहुत कुछ भूल जाते हैं. लेकिन जो देखते हैं, वह हमेशा याद रह जाता है. एक फिल्म देखने के बाद वर्षों तक पूरी कहानी याद रह जाती है, लेकिन कोई बात बार-बार सुनने के बाद भी लोग उसे भूल जाते हैं.  डीएसओ ने बताया कि यह एशिया का पहला जिला विज्ञान केंद्र है. बच्चे यहां पढ़ और सुनकर नहीं, बल्कि देखकर विज्ञान को आसानी से और मनोरंजन तरीके से सीख सके, इसी उद्देश्य से इसे बनाया गया है.

बच्चों ने साइंस शो में लिया भाग 

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने साइंस शो में भी भाग लिया, जहां केंद्र के कर्मी सुमन कर्मकार ने गणित व विज्ञान के अनेक दिलचस्प पहलुओं से बच्चों को अवगत कराया. इधर, बच्चों ने साइंस सेंटर के अनेक यंत्रों को देखकर विज्ञान के विभिन्न तत्वों को सीखने की कोशिश की. इसके अलावा बच्चों को जयपुरगढ़ का किला भी ले जाया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नयन मुखर्जी, शिक्षिका मिठू कुमारी, मनीष जायसवाल, रूपा कुमारी, रिया कुमारी, सरिता कुमारी, रूबी खातून, अब्दुल कादिर जिलानी आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही