Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा की दो खबरें : दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की सदर थाना में बैठक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : सदर थाना के प्रांगण में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में शहर अंतर्गत केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति-चाईबासा सहित पृथक पूजा पंडाल समिति के सदस्यों की उपस्थिति में दुर्गा पूजा महोत्सव-2023 के निमित्त विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में चाईबासा केंद्रीय पूजा समिति व शांति समिति, पंडाल समिति सदस्यों संग शहर में कुल 21 पूजा पंडाल का निर्माण के अलावा साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/news-from-deoghar-two-people-cheated-of-rs-16-lakh-and-ima-delegation-met-sp/">देवघर

की खबरें- दो लोगों से 16 लाख की ठगी और आईएमए का प्रतिनिधिमंडल मिला एसपी से
बैठक में उपायुक्त ने चाईबासा शहर में केंद्रीय पूजा समिति का पुनर्गठन के लिए शहरवासियों को बधाई दी. साथ ही जिला प्रशासन समस्त आयोजन से लेकर विसर्जन तक में केंद्रीय पूजा समिति के सदस्यों से दुर्गा पूजा महोत्सव-2023 के दौरान अपेक्षित सहयोग की आशा भी की. उन्होंने कहा कि पूजा आयोजनों में विधि व्यवस्था संधारण के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आप लोगों से अपील है कि कोई भी ऐसी भ्रामक सूचना जो विधि-व्यवस्था संधारण के विपरीत हो, उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन के लोगों तक उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि तत्परता से सूचना पर कार्रवाई किया जा सके. उपायुक्त ने पूजा आदि जैसे बड़े आयोजनों में नवनिर्वाचित जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की सहभागिता के बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत करवाया . इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sarthak-youth-club-organized-bhajan-evening-in-adityapur/">आदित्यपुर

: सार्थक यूथ क्लब ने आदित्यपुर में किया भजन संध्या का आयोजन
बैठक में पुलिस अधीक्षक कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन एवं पूजा पंडाल का पट खुलने से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं आम नागरिकों को उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. पूजा पंडाल समिति के प्रतिनिधियों को पंडाल में आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन, अग्निशमन हेतु वैकल्पिक व उचित व्यवस्था, पंडाल में आगमन और निकास हेतु अलग-अलग दरवाजे का निर्माण सहित सुरक्षा दृष्टिकोण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उल्लेखित कर इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए संसूचित किया गया.उन्होंने कहा कि जिला में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा आयोजन में आप सभी का सहयोग आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-road-will-be-built-at-a-cost-of-rs-54-lakh-mla-amba-prasad-laid-the-foundation-stone/">रामगढ़

: 54 लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक अंबा प्रसाद ने किया शिलान्यास
इस बैठक में सदर थाना प्रभारी ने कहा कि विगत दिवस को थाने में आहूत शांति समिति की बैठक में आगामी बुधवार 18 अक्टूबर 2023 को प्रशासन, शांति समिति व पूजा पंडाल समिति के सदस्यों की सहभागिता से विसर्जन घाटों का श्रमदान द्वारा सफाई करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. इस दौरान केंद्रीय पूजा समिति के द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 2023 के तहत विसर्जन के दौरान केंद्रीय पूजा समिति के सदस्य पहचान पत्र के साथ मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-youth-injured-in-collision-between-car-and-bike/">डुमरिया

: कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल
उक्त बैठक में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चाईबासा नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : 827">https://lagatar.in/cm-will-hand-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-on-monday-will-also-launch-j-guruji-app/">827

माध्यमिक शिक्षकों को सीएम सोमवार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, जे-गुरुजी एप भी लांच करेंगे

ग्रामीणों ने सुख समृद्धि व शांति के लिए ग्राम देवता की पूजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chaibasa-Gramin-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मतकमहातु सीमाने पर रविवार को ग्राम देवता के नाम से बनाए पूजास्थल पर ग्रामीणों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह की 15 तारीख को पूजा का आयोजन पूरे गांव की सुख, शांति के लिए की जाती है. गांव के दियुरी चंद्र मोहन देवगम व सहयोगी सतारी देवगम ने मिलकर दो लाल मुर्गे की बलि चढ़ा कर सुख समृद्धि की कामना की. ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक दीपक बिरुवा भी उपस्थित हुए. उन्होंने पूजा स्थल पर गांव के सुख समृद्धि की कामना की. ग्रामीण मुंडा धनुर्जय देवगम ने बताया कि मतकमहातु गांव को नगर परिषद से अलग कराने के बाद यहां हर साल पूजा अर्चना की जाती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-vegetable-prices-rise-coriander-leaves-cost-rs-300-per-kg/">रांची

: सब्जी के भाव में लगी आग, धनिया पत्ती 300 रुपये किलो
ग्रामीणों की सुख समृद्धि व शांति के लिए ग्राम देवता की पूजा अर्चना प्रारंभ की गई थी, जिसे वे ग्रामीणों के साथ निभाते आ रहे हैं. इसके पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक मांदल नगाड़े की धुन पर दियुरी को उनके घर से नाचते गाते हुए पूजा स्थल तक पहुंचाया. इसके बाद वहां विधिवत पूजा अर्चना की गई. पूजा की समाप्ति के बाद नाचते गाते हुए पुन: दियुरी को उनके घर पहुंचाया गया. मौके पर गंगाराम देवगम, नारायण देवगम, धर्मराज देवगम, कैलाश देवगम, चक्र देवगम, विक्रम देवगम, बोस देवगम, छोटू सुंडी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही