Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिविर लगाकर लोगों को दी जा रही कानून की जानकारी समेत चांडिल की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर नालसा, झालसा और डालसा ईसागढ़ प्रखंड के पातकुम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पीएलवी कार्तिक गोप ने महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार व अन्य अपराधों की जानकारी देते हुए उसमें मिलने वाले सजा के बारे में जानकारी दी. पीएलवी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 25 दिसंबर तक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत महिला, दिव्यांग, नाबालिग आदि को मिलने वाले अधिकार, अनाथ बच्चों का पालन पोषण, बंदियों के अधिकार और मानव तस्करी, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित कानूनी जानकारी दी जा रही है.

जगह-जगह चलाया जा रहा अभियान

अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर गांव-गांव में अभियान चलाकर लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है. इसके पूर्व कुईडीह, खोखरो, दालग्राम टोला रानीडीह, चिमटीया, पामिया, बिसूनडीह, लेपाटांड़, पुरानडीह समेत विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर महिला, किसान, मजदूर समेत आम लोगों को कानून की जानकारी दी गई. लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली कानूनी सहायता और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही लोक अदालत और मध्यस्थता के माध्यम से पुराने विवादों के सुलझाए जाने की भी जानकारी दी जा रही है.

चांडिल : पंचायत विकास सूचकांक के तहत टीओटी कार्यशाला आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-167.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को पंचायत विकास सूचकांक के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह टीओटी कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड समन्वयक रवींद्र नाथ महतो उपस्थित थे. कार्यशाला में पंचायत विकास सूचकांक के तहत डाटा कलेक्शन की जानकारी दी गई, जिसके तहत सभी विभागों से डाटा संग्रह की जानी है और उसे पीडीआई पोर्टल में अपलोड किया जाना है. मौके पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, सभी पंचायत सचिव, मुखिया, सभी पंचायत के वीएलई आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ban-on-loudspeakers-in-ranchi-from-10-pm-to-6-am/">रांची

में रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही