Search

 
 
 

धनबाद की दो खबरें : 12 घंटे में चेन छिनतई की दो वारदातें।।शिव भक्तों ने दिखायी आस्था

 
Dhanbad : धनबाद में एक बार फिर बाइक सवार अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो गया है. महज 12 घंटों के अंतराल में इन अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया. दोनों के गले से सोने की चेन छीन कर पलक झपकते ही अपराधी गायब हो गए. एक मामले की शिकायत बैंकमोड़ थाने में की गई है. बताते चलें कि पुराना बाजार टिकिया पाड़ा की रहने वाली शकुंतला देवी रविवार की सुबह साईं मंदिर पूजा करने गई थी. पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार दो लोग तेजी से आए और उनके गले से चेन झपट ली. जब तक वो शोर मचाती तब तक दोनों अपराधी मनईटांड की तरफ भाग निकले. बाद में शकुंतला देवी ने घर वालों को खबर दी और फिर स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कही.

इवनिंग वॉक पर निकले थे

ठीक इसी तरह शनिवार की शाम कुसुम विहार में दयानंद राम अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक पर निकले थे. दोनों पति-पत्नी टहल रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनकी पत्नी के गले में मौजूद चेन झपट लिया. चेन झपटने के कारण उनकी पत्नी का गला भी छिल गया. वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार भाग निकले. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकॉर्ड हुई है. दोनों वारदात के बाद ये साफ है कि यह गिरोह अभी शहर में और वारदातों को अंजाम देगा. ऐसे में पुलिस को सक्रिय होकर इस गिरोह को दबोचना होगा. बता दें कि दो माह पूर्व भी एक गिरोह ने शहर में आधा दर्जन से अधिक छिनतई और लूट की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया था. इस गिरोह का कोई भी सदस्य फिलहाल तक पकड़ा नहीं जा सका है.

शिव भक्तों ने शरीर में कील चुभो कर मनाया चड़क पूजा

तेतुलमारी : तेतुलमारी स्थित गंडुवा बस्ती स्थित शिव मंदिर में रविवार को शिव भक्तों ने चड़क पूजा धूमधाम से मनाया. शिव भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर शिव भक्तों ने अपने शरीर में कील चुभो कर अपनी आस्था प्रकट की. भक्त अपने शरीर में कील के सहारे तीस फिट ऊंचे खंभे पर आसानी से झूल गए. वहीं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने खंभे के नीचे अपने-अपने सिर पर जल लिए भगवान शिव की आराधना की. भोक्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीके से संगीत नृत्य का आयोजन किया गया था. साथ ही लोग भगवान शिव का जयघोष करते रहे. चड़क पूजा के आयोजन में मुख्य रूप से झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद महतो, शिवलाल महतो, सतीश महतो, संतोष महतो, सत्यनारायण महतो, टूनाराम महतो, मनोज महतो, राजू महतो, रामेश्वर महतो, राजीव महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही