Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित समेत गढ़वा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Ranka (Garhwa) : प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा के अविश्वास मत प्रस्ताव पारित हो गया. मतदान में प्रमुख के खिलाफ में 18 पंचायत समिति सदस्यों और मुखिया ने अपना मत देकर अविश्वास प्रस्ताव को पारित किया गया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया कि रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा के जेल में चले जाने के कारण पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया था. जिसके आलोक में सोमवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में पंचायत समिति सदस्यों तथा मनोनीत सदस्यों ने अनुभा सिंह, शाहनवाज परवीन, जीना देवी, नेहा कुमारी, नौशाद अंसारी, शंकर राम, लीलावती देवी, नगीना बीबी, असमुद्दीन अंसारी, आशीष पासवान, सिलवंती देवी सहित अन्य लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेकर प्रमुख हेमंत कुमार लड़का के खिलाफ अपना मत दिया. कुल 20 मत पड़े जिसमें एकमत रद्द कर दिए गए, जबकि एक मात्र हेमंत कुमार लकड़ा के पक्ष में पड़ा, जबकि 18 मत उनके खिलाफ पड़े हैं. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, भूमि उप-समाहर्ता रंग का प्रवेश कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

पुलिस ने किया वाहन सहित 20 मवेशियों को जब्त, एक की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-42.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के जंगल में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 407 टाटा पिकअप वाहन से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 20 गौवंश को वाहन सहित जब्त कर लिया. जिनमें एक मवेशी मृत पाया गया. पुलिस को देखते ही चालक एवं एक तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने इसे कांड संख्या 06/24 दिनांक 22/01/24, धारा 414 आईपीसी गौ वंशीय एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नावाडीह जंगल से होते पशु तस्कर पिकअप वाहन से जा रहा है. जानकारी प्राप्त होते ही रात्रि गस्त में निकली पेट्रोलिंग गाड़ी को सूचना दी गई, जिसके बाद पिकअप को रूकवाया गया, लेकिन चालक व पशु तस्कर अंधेरे का लाभ लेते हुए वाहन रोकते ही उतरकर फरार हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप में छह मवेशी मुश्किल से खड़ा होंगे, लेकिन पशु तस्करों ने सभी मवेशियों के पैर बांध कर एक दूसरे पर सभी को ठूस ठूस कर क्रूरतापूर्वक लादा था. जिसके कारण एक पशु की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य मवेशी मरणासन्न स्थिति में हैं. पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार को बुलाकर सभी बीमार हो चुके मवेशियों का इलाज किया गया है. उन्होंने कहा कि पिकअप में प्राप्त कागजातों के आधार पर वाहन मालिक की खोज की जा रही है. इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड">https://lagatar.in/kohli-will-not-play-the-first-two-tests-against-england/">इंग्लैंड

के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही