Search

 
 
 

सदर अस्पताल में महिला के पर्स और मोबाइल की चोरी समेत गढ़वा की दो खबरें

 
Garhwa : सदर अस्पताल में इलाज कराने आयी महिला का मोबाइल और पर्स की चोरी कर ली गई. महिला ने सदर अस्पताल के गार्ड को सूचना दी, लेकिन शातिर चोर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. महिला ने सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मी की मिलीभगत से शातिर चोर पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया. सदर अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. इसके बाद भी चोर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी की आंखों में धूल झोंककर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे. झलुआ गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आए थे. पर्ची कटने के बाद महिला चिकित्सक से 9 नंबर रूम में दिखाया. जिसके बाद उसी चिकित्सक के द्वारा कुछ जांच लिखा गया उसे कराने के लिए 4 नंबर रूम में गई. उसके बाद जैसे ही बाहर आई तो देखा कि उसके थैले में ब्लेड मारा हुआ है.

धुरकी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध चलाया छापामारी अभियान

धुरकी : धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में धुरकी पुलिस ने सोमवार की रात्रि धुरकी थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब पांच क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा करीब 60 लीटर महुआ शराब को जब्त कर रक्सी निवासी रामाधार प्रजापति के विरुद्ध कार्रवाई की. थाना प्रभारी ने कहा कि धुरकी थाना क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध शराब का कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा. छापामारी दल में एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव, एएसआई संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही