Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसीदा अशोक कुंज दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नयन दत्ता का निधन समेत घाटशिला की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : कासीदा अशोक कुंज दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष नयन दत्ता का हृदय गति रुक जाने से गुरुवार को निधन हो गया. स्व. दत्ता 1994 से 2023 तक लगातार दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष पद पर थे. इनके अंदर आध्यात्मिक एवं देश प्रेम की भावना थी, जिसके कारण हर साल 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को धोती कुर्ता पहनकर नेहरू टोपी लगाकर विधिवत तरीके से कसीदा फुटबॉल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया करते थे. वह अंग्रेजी हुकूमत से देश को कैसे आजादी मिली इस बारे में बताते थे. उनके निधन से कमेटी को तथा गांव को काफी क्षति हुई है. जिसकी भरपाई मौजूदा समय में नहीं की जा सकती है. शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर उनके आवास से दुर्गा मंडप लाया गया. वहां कमेटी के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखकर उनके पवित्र आत्मा की शांति एवं प्रभु के श्री चरणों में स्थान के लिए कामना की. उनके शव यात्रा में काफी संख्या में कमेटी के सदस्य एव ग्रामीण शामिल हुए.

स्कूल में बेहोश होकर गिरी छात्रा, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-117.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घाटशिला : उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीघा के कक्षा दसवीं की छात्रा शुक्रवार को अचानक स्कूल परिसर में अचेत होकर गिर गई. छात्राओं की मदद से शिक्षकों ने छात्रा रीला माला मुर्मू को एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल की डॉक्टर मीरा मुर्मू ने बेहोश पड़ी छात्रा की जांच करने के बाद इमरजेंसी में भर्ती कर लिया. डॉक्टर ने बताया कि छात्रा की स्थिति सामान्य है, दवा दी गई है. विद्यालय के शिक्षक भवतोष दे तथा सुनील सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से बताया कि छात्रा सुबह बिल्कुल स्वस्थ थी. स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद क्लास भी की, अचानक क्या हुआ बताना मुश्किल है. वहीं छात्रा के बेहोश होने की सूचना पर उसके पिता चारु मुर्मू भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह घर से नाश्ता करके स्कूल गई थी. पहले से उसे कोई बीमारी भी नहीं थी. कैसे क्या हुआ बताना मुश्किल है. समाचार लिखे जाने तक छात्र को होश नहीं आया था. इसे भी पढ़ें : आगामी">https://lagatar.in/holidays-of-jharkhand-policemen-canceled-due-to-upcoming-festivals/">आगामी

पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही