Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SSVM स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन समेत गिरिडीह की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Giridih :  गिरिडीह शाह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में आज शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस वंदना सभा में प्रीसिंपल शिव कुमार चौधरी ने अंबाला हरियाणा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, जर्सी आदि देकर सम्मानित किया. शिव कुमार चौधरी ने बताया कि विद्या भारती ने 34वां राष्ट्रीय खेलकूद समारोह अंतर्गत 10 अक्टूबर को अंबाला हरियाणा में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की थी. इस प्रतियोगिता में स्कूल के भैया ने  बेहतर प्रदर्शन किया है और अंडर-14 में कांस्य पदक जीता. प्रीसिंपल ने इस जीत का श्रेय स्कूल की कोच अनिता कुमारी व बच्चों के माता-पिता को दिया.

टीम भावना से खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/d752e4fe-bd86-4278-9b64-38957eca107e.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> बता दें कि विद्या भारती को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है. कबड्डी टीम में शामिल भैया अनिकेत कुमार कप्तान, आनंद शर्मा (उप कप्तान), ओम शर्मा, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, जीवन दास, संतोष यादव, जयंत कुमार, प्रिंस कुमार और लक्ष्मण चौधरी ने टीम भावना से अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं बेहतर संचलन के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. प्रबंधकारिणी समिति एवं विद्यालय परिवार अपने होनहार भैया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.

दूसरी खबर 

गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर दिव्यांग का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : पचंबा थाना क्षेत्र स्थित सलेया स्टेशन के पास न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड पर शुक्रवार सुबह  एक दिव्यांग का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान तेलोडीह निवासी आबिद अंसारी के रूप में हुई है. आबिद अंसारी की मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आबिद अंसारी सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था.इसी दौरान न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड में गिरिडीह-कोडरमा ट्रेन गुजर रही थी. जिसकी चपेट में आने से आबिद की मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पचंबा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. मुखिया सब्बीर आलम भी सलैया स्टेशन पहुंचे हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही