Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की दो खबरें : चौपारण थाना प्रभारी ने 50 दिनों में 31 अपराधियों को भेजा जेल।। चीचीकला जंगल में लगी भीषण आग

33 शराब, अफीम व गांजा तस्करों को भेजा जेल

Suraj Sinha  Chouparan (Hazaribagh) : चौपारण के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आते ही अपराधियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सभी को चौंका दिया. थाना प्रभारी दीपक ने 19 फरवरी 2024 को चौपारण के 38वें थाना प्रभारी के तौर पर पदभार ग्रहण किया. अपने 51 दिनों के कार्यकाल में कई कार्रवाई करते हुए 33 शराब, अफीम व गांजा तस्करों को जेल भेज दिये. उन्होंन पहली कार्रवाई पदभार ग्रहण करने के 10 दिन बाद 29 फरवरी को की. जिसमें जीटी रोड के बहेरा में स्थित हरियाणा पंजाब लाइन होटल के पास से एक बोलेरो से एक किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. दूसरी कार्रवाई दो मार्च को की. जिसमें चोरदाहा पंचायत के उग्रवाद प्रभावित अहरी में 10 एकड़ अफीम खेती को नष्ट किया. तीन मार्च को चोरदाहा चेकपोस्ट पर एक स्विफ्ट डिजायर वाहन पर अवैध रूप से लदे 22 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया. फिर छह मार्च को 10 लाख के अफीम की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. तस्कर के पास से बाइक की डिक्की से 3.1 किलोग्राम अफीम जब्त किया. पांचवी कार्रवाई सात मार्च की रात्रि को चोरदाहा चेकपोस्ट के पास की. जहां कार से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की. छठी कार्रवाई भी सात मार्च को ही की. जिसमें चोरदाहा चेकपोस्ट पर ही एक कंटेनर से 41 पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़वाया और एक तस्कर को जेल भेजा. वहीं सातवीं कार्रवाई 10 मार्च को की. जिसमें बालाजी ज्वेलर्स चौपारण में हुई चोरी की घटना का महज कुछ ही घंटे में उद्भेदन कर दिया. हालांकि ज्वेलर्स दुकानदार के द्वारा आवेदन नहीं देने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ और चोरों को अपनी गलती माने जाने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया. आठवीं कार्रवाई में 14 मार्च को की. बैंक ऑफ़ इंडिया चौपारण शाखा से 49000 रुपये की निकासी कर अपने घर लौट रही महिला से पैसे लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा. नौवीं कार्रवाई 18 मार्च को ग्राम भगहर पंचायत के ग्राम भंडार में की. जहां परमेश्वर यादव के घर से दस लाख से अधिक की शराब जब्त की. दसवीं कार्रवाई 20 मार्च को चतरा मोड़ के पास की. जहां से एक वाहन से भाग रहे दो अपराधियों को पकड़ा. ग्यारहवीं कार्रवाई 24 मार्च को पंचायत भगहर में की. जहां संजय केशरी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर को जब्त किया. बारहवीं कार्रवाई 26 मार्च को ग्राम भगहर में ही की. जहां जगंल में उत्पाद विभाग के साथ मिलकर 73000 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया और 350 लीटर देसी शराब जब्त किया. तेरहवीं कार्रवाई एक अप्रैल को की. जिसमें चौपारण थाना और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चौपारण के चमर गड्डा जंगल से एक ट्रक और पिकअप में लदे 48 लाख 70 हजार के अवैध अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. चौदहवीं कार्रवाई तीन अप्रैल को की. जिसमें अंग्रेजी शराब लदे स्कार्पियो औऱ क्वीड कार के साथ चौपारण के दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पंद्रहवी कार्रवाई पांच अप्रैल को की. जिसमें क्रूरता पूर्वक दो पिकअप वाहन में लदे 14 गौवंशीय पशुओं के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया. सोलहवीं कार्रवाई छह अप्रैल को प्रखंड के दादपुर में की. जहां 28 किलो 2 सौ ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. सत्रहवीं कार्रवाई आठ अप्रैल को की. जिसमें दो कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लदे गौवंश के साथ 10 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

चनारो के चीचीकला जंगल में लगी भीषण आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/14-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चरही : चनारो पंचायत के चीचीकला जंगल में बुधवार रात को भीषण आग लग गई. यह आग करीब सात किलोमीटर की दूरी तक फैल गई. आग लगने से कई छोटे-छोटे पौधे जलकर नष्ट हो गए. साथ ही कई जीवनदायिनी जड़ी-बूटियां भी इसकी चपेट में आ गई. बताया जाता है कि गावं के कई लोग महुआ चुनने के लिए तीन बजे रात में घर से जंगल की ओर चल पड़ते हैं. जंगल में अंधेरा होने के कारण उजाला करने के लिए पेड़ों से नीचे गिरे पतों में आग लगा देते हैं. जिस कारण आग की लपटें दूर-दूर तक फैलकर कई जंगल को अपने चपेट में ले रहे हैं. इस आग से बड़े-बड़े पेड़-पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं. आग की लपट के कारण जंगली जानवर, सांप, बिच्छू सहित बड़े-बड़े खतरनाक जानवर भी जंगल से अन्यत्र पलायन कर रहे हैं. जंगली जानवरों का आशियाना उजड़ने के कारण शहर और गांवों में घुसकर तबाही मचाने लगते हैं. वन विभाग के अधिकारी इस पर मुखर नहीं दिखाई दे रहे हैं और ना ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है. विभाग के लोग इस पर ध्यान नहीं दिये तो एक दिन ऐसा समय आएगा कि पूरे जंगल जलकर नष्ट हो जाएंगे. जंगली जानवर गांव और शहरों को बसेरा बना लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही