Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटी और बाइक चालक बाल-बाल बचा समेत हजारीबाग की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : चौपारण प्रखंड के ग्राम इंगुनिया निवासी बिजली मिस्त्री प्रभु सिंह की पत्नी रूबी देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रूबी देवी अपनी बेटी के साथ गांव के ही संजय प्रजापति के साथ इलाज के लिये बरही जा रही थी. इसी दौरान बच्छई मोड़ से आगे एक वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे सभी बाइक सावर सड़क पर गिर गये. वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने रूबी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना में बाइक चालक और मृत महिला की बेटी बाल-बाल बच गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण घंटों आवाजाही बंद रही. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चौपारण थाना ले आये, जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को हजारीबाग भेज दिया. प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया.

75 टन अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

हजारीबाग : चौपारण पुलिस ने बीती रात्रि 75 टन अवैध कोयला लोड तीन ट्रक को जब्त किया है. तीनों ट्रकों के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की तरफ से तीन ट्रक पर अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर तस्करी करने के लिये चौपारण होते हुए बिहार एवं यूपी की ओर ले जाया जा रहा है. जिसका नंबर ट्रक सं.- JH02AB 5673, ट्रक सं.- JH02BK 9021 तथा ट्रक सं.- JH02AB 8202 है. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए टीम गठित कर चोरदाहा चेक पोस्ट पर बरही की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की बारी- बारी से चेकिंग शुरू की गई. चेकिंग के दौरान रात्री में उक्त सभी वाहनों को रोका गया तथा सभी ट्रकों पर लदे कोयला के संबंध में कागजात की मांग की गई, लेकिन कोई भी चालक कोयला संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. इसके बाद सभी ट्रकों को विधिवत जब्त कर चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालकों में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह पिता स्व. तापेश्वर सिंह सा- नवादा थाना- मयुरहंड जिला- चतरा, राजेन्द्र प्रसाद पिता- भिगु साव सा. थाना- मांडू जिला- रामगढ़, नारायण यादव पिता-चुल्हन यादव सा.- ढाब थाम थाना- चंदवारा जिला- कोडरमा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं इस अवैध कोयला तस्करी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-team-will-reach-cm-residence-on-wednesday-at-1-pm-to-interrogate-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी टीम बुधवार को एक बजे पहुंचेगी सीएम आवास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही