Search

 
 
 

एचईसी प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता विफल समेत एचईसी की दो खबरें

 
Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) मुख्यालय के तीनों प्लांट में दूसरे दिन भी तालबंदी कर दी गयी है. कंपनी के अफसर और मजदूरों ने बकाये वेतन की मांग को लेकर तालाबंदी की. गुरुवार को दोपहर में एचईसी प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता हुई, जो विफल रही. प्रबंधन की ओर से निदेशक कार्मिक, निदेशक प्रोडक्शन, महाप्रबंधक दीपक दुबे, प्रशांत पाठक थे. वहीं सभी केंद्रीय समितियों की ओर से लालदेव सिंह, लीलाधर सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप सिंह, संतोष राय प्रकाश कुमार, गिरीश चौहान, एमपी राम चंद्रन शामिल हुए. वार्ता में प्रबंधन की ओर से एचईसी चलाने और बकाए भुगतान, सप्लाई मजदूरों को पूर्व की भांति रजिस्टर में हाजरी बनाने और पे स्लीप देने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ. जिस कारण यह वार्ता विफल रही. मजदूर आंदोलन को और तेज करने को लेकर बैठक करेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि चेयरमैन को बैठक में बुलाएं, तभी बात होगी.

एचईसी परिसर में आवंटित दुकानों के किराए पर बनी सहमति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-67.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एचईसी गेस्ट हाउस में एचईसी परिसर में आवंटित दुकानों के बहुत लंबे समय से चल रहे किराये को लेकर भाजपा नेता विनय जायसवाल के नेतृत्व में एचईसी के निदेशक कार्मिक एके बेहरा एवं जगन्नाथ नगर व्यवसायी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में दुकान के नए दर से किराया तय हो गई है, जिससे दुकानदारों में हर्ष का माहौल है. अब नए दर से जो किराया तय किया गया है, इससे एचईसी को जल्द ही रेवेन्यू मिलना चालू हो जायेगा. जिससे एचईसी को अच्छे खासे पैसे आने की संभावना है. इन पैसों से एचईसी को थोड़ी राहत मिलेगी. बैठक में जगन्नाथ नगर व्यवसायी महासंघ के महासचिव हरेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार उर्फ बबलू, विनोद कुमार शामिल हुए.

प्रति माह दुकानों के किराए पर बनी सहमति

  • परमानेंट मार्केट - 1.35 से बढ़कर 5.50 रुपये प्रति स्क्वायर फीट
  • सेमी परमानेंट मार्केट - 1.20 से बढ़कर 5 रुपए प्रति स्क्वायर फीट
  • प्लॉट - 0.40 से बढ़कर 2.22 रुपए प्रति स्क्वायर फीट
  • सेक्टर 3 आवास - 300 से बढ़कर 1200
इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही