Search

 
 
 

जागरूक नागरिकों ने की बैठक समेत हुसैनाबाद की दो खबरें

 

समस्या और समाधान के लिए जल्वंत मुद्दों पर आंदोलन की आवश्यकता है : श्याम नारायण सिंह

Hussainabad : हुसैनाबाद नगर पंचायत के अंतर्गत देवरी रोड स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में हुसैनाबाद के जागरूक नागरिकों की एक आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मो. इदरीश खान ने की. जबकि मंच संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि विकास के लिए सर्वसम्मति से एक संघर्ष समिति का निर्माण कर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जाएगा, उसमें मुख्य रूप से हुसैनाबाद को जिला बनाओ, मोहम्मदगंज से दंगवार तक नदी तटबंध का निर्माण कराओ, लिफ्ट एरिगेशन की व्यवस्था, हुसैनाबाद में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, देवरी सोन नदी पर पुल निर्माण, सुखाड़ एवं जल संरक्षण, जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. संघर्ष समिति में 31 सदस्य होंगे. जिसके संरक्षक नन्द किशोर पाठक, अध्यक्ष मो. इदरीश खान, सचिव अवधेश सिंह, को बनाया गया. बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह एवं कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला सिंह, कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह एवं पृथ्वी नाथ पांडेय से कमेटी के लोगों ने आग्रह किया कि समय-समय पर हमारे कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें. जिसे नेताओं ने स्वीकार किया. मौके पर रवीन्द्र चौबे, अरुण सिन्हा, डॉ. विश्वनाथ, मीना देवी, मालती सिंह, जगदीश राम, भीम प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.

सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक के निधन पर शोक

जपला मुख्य डाकघर के कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं ने पलामू प्रमंडल के सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक मुरारी तिवारी 90 वर्ष के निधन पर शोक जताया है. जपला  मुख्य डाकघर के अरविंद कुमार ओझा ने शोक प्रकट करते हुये बताया कि श्री तिवारी पलामू प्रमंडल में डाक निरीक्षक, सहायक डाक अधीक्षक और डाक अधीक्षक के पद पर निर्विवाद रहकर अपने कार्य का निर्वाहन करते हुये सेवानिवृत्त हुये थे. इनके निधन पर डाक निरीक्षक सुमन कुमार समानता, विक्रम कुमार, रंजीत कुमार , संतोष टुड्डू, भोला कुमार, देवेन्द्र नाथ गुप्ता, श्रवण कुमार, डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, सुधीर ठाकुर, संतोष ठाकुर, रामकृष्ण तिवारी, विपुल तिवारी, रवि कुमार आदि ने शोक जताया है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-1-crore-10-lakh/">रांची:

1.10 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही