Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु की दो खबरें : बाल विवाह, बाल मजदूरी के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : ग्राम संगठन ए, किरीबुरु की महिलाओं ने बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के खिलाफ शहर में जागरुकता रैली निकाली. ये महिलाएं किरीबुरु के मुर्गापाड़ा, करुवा बस्ती, आरसी सिंह हाटिंग, चर्च हाटिंग, टाउनशिप आदि क्षेत्रों में घूमकर लोगों को बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने, इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को समय रहते देने की अपील की. इस अभियान में सुमीता प्रसाद, कनक मिश्रा, फुलनदेवी शर्मा, विभा मिश्रा, आशा, जोया खान, ग्रेस भेंगरा, कबुतरी देवी आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : बोड़ाम">https://lagatar.in/mla-laid-the-foundation-stone-of-road-and-bridge-in-bodam-and-patmada-and-many-news-from-kolhan-including/">बोड़ाम

 एवं पटमदा में सड़क और पुल का विधायक ने किया शिलान्यास समेत कोल्हान की कई खबरें

सोदा गांव में योजनाओं का चयन हेतु ग्रामसभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Kiriburu-Soda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सारंडा के गंगदा पंचायत अन्तर्गत सोदा गांव में मुंडा माठू चेरोवा एवं मुखिया राजू सांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में योजनाओं का चयन हेतु ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से माटा घर से स्कूल टोला होते सरगुईया टोला के दुलार बहन्दा घर तक पीसीसी सड़क. सोमा चेरोवा के घर से देशाउली होते पादुंग बहन्दा घर तक पीसीसी सड़क. स्कूल एवं धुमकुड़िया भवन का निर्माण, सुरगुईया टोला में आंगनबाड़ी भवन, कोयना नदी पर बड़ा पुल का निर्माण, स्कूल की बाउन्ड्री आदि विकास से जुड़ी योजनाओं का चयन किया गया. इस ग्राम सभा में भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही