Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहली बारिश में ही बह गयी अमृत सरोवर की मेढ़ समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Mahuadand (Latehar) : आजादी के अमृत महोत्सव पर भूमि संरक्षण कार्यालय, लातेहार के द्वारा प्रखंड के दुरूप पंचायत के कुटुदेरी ग्राम में पुर्बे तालाब का जीर्णोद्धार (अमृत सरोवर) कराया गया है. पहली बारिश में ही तालाब की मेढ़ बह गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब का जीर्णोद्धार प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया गया है. इस कारण तालाब की मेढ़ व सीढ़ियां टीकाऊ नहीं बन पायी है. सीढ़ी के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है.

अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य 

अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण करने से उस जगह को पर्यटन के लिहाज उसे उन्नत करने की योजना है. इससे पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा. गर्मी के मौसम में भू-जल स्तर मेंनटेन रहेगा. किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पायेगा. किसानों को बतख व मत्स्य पालन में भी बढ़ावा मिलेगा. आवश्यक लंबाई व गहराई तक सीढ़ियों का निर्माण किया जायेगा. अमृत सरोवर के तट पर नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़ व महुआ प्रजाति के पौधे लगाये जायेंगे. पौधों की सुरक्षा के लिए घेराबंदी की जाएगी.

प्री राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह बैठक का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बीते नौ जुलाई से आगामी आठ सितंबर तक प्री राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह बैठक का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा के न्यायालय में 1993 से लंबित उत्पाद के एक वाद का निष्पादन किया गया. अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार के न्यायालय में दो वाद का निष्पादन किया गया. जबकि सिविल जज, जूनियर डिविजन राहुल कुमार के न्यायालय में एक वाद का निष्पादन किया गया. मौके पर दोनों पक्षकार उपस्थित थे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने बताया कि नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में नियमित अंतराल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने प्री राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह बैठक के महत्व के बारे में कई जानकारियां दी और आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही