Search

 
 
 

लातेहार की दो खबरें : छात्र की मौत पर स्कूल में शोक सभा।।बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

 

दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई

Balumath (Latehar): बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र के हेरहंज-बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग पर हुम्बू पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरसोत के कक्षा नौ के छात्र पवन कुमार यादव घायल हो गया था. बुधवार को इलाज के दौरान रिम्स में उसकी भी मौत हो गई. वह धांधू पंचायत के भैंसादोन गांव निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र था. खबर मिलने के बाद गांव से लेकर विद्यालय तक शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार को विद्यालय परिसर में शिक्षक एवं छात्रों ने दिवंगत पवन कुमार की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की. शिक्षकों ने बताया कि पवन विद्यालय का मेधावी छात्र था और सभी से मिलजुल कर आदर के साथ रहता था.

बालूमाथ में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बालूमाथ(लातेहार) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के बूथ लेबल अफसरों का मतदान के दिन मतदान केंद्र पर किए जाने वाले व्यवस्था की जानकारी मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दी गई. मास्टर ट्रेनर अनुपम कुमार एवं विनय कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों में चुनाव से एक दिन पूर्व एवं चुनाव के दिन किस तरह की व्यवस्था करनी है, जिससे मतदान करने वाले लोगों को सुविधाएं मिले. उन्हें किसी भी तरह की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. बताते चलें कि बालूमाथ में 85 बीएलओ हैं. इसे भी पढ़ें : धुर्वा">https://lagatar.in/fraud-of-rs-2-5-crores-exposed-from-dhurva-sub-post-office/">धुर्वा

उप डाकघर से ढाई करोड़ की हेराफेरी का खुला राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही