Search

 
 
 

लातेहार की दो खबरें : धुमकुड़िया की स्थापना 10 को।। अभाविप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Latehar : जिला मुख्यालय से सटे दुगिला ग्राम में नये धुमकुड़िया की स्थापना की जायेगी. आगामी दस मार्च को पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ धुमकुड़िया की स्थापना की जायेगी. सरना समिति के अध्यक्ष रिझू उरांव व सचिव नरेश उरांव ने बताया कि इस मौके पर कलश यात्रा निकाली जायेगी और सरना झंडा लगाया जायेगा. मौके पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने इस मौके पर भाग लेने की अपील की है. आयोजन को सफल बनाने में इस सरना समिति कोषाध्यक्ष प्रसाद उरांव, धरम अगुवा शुकु उरांव, कमलेश उरांव, अरुण उरांव, सुमेश उरांव, सुमित, रोहित समेत उरांव समाज के कई लोग सक्रिय हैं.

संदेशखाली की घटना के विरोध में अभाविप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/8-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : बंगाल के संदेशखाली की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लातेहार के द्वारा गांधी इंटर महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुकर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बावजूद भी वहां की सरकार और प्रशासन मौन है. इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले ममता बनर्जी की पार्टी के नेता हैं. संदेशखाली गांव में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिलाओं के साथ हुए अमानवीय घटना को लेकर विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे भारतवर्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. पांच मार्च को उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जायेगा. राष्ट्रपति से पश्चिम बंगला में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग एवं संदेशखाली घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-road-accident-in-motihari-three-people-of-the-same-family-died/">बिहारः

मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही