Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिलान्यास के 20 दिनों बाद भी शुरू नहीं हुआ पुलिया निर्माण का कार्य समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Barwadih (Latehar) : बरवाडीह प्रखंड के खुरा पंचायत में भुनेश्वर राम के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास 20 दिन पहले किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इस पुलिया निर्माण की ला परिषद के द्वारा कराया जाना है. लेकिन संवेदक द्वारा अब तक कार्य को प्रारंभ करने में किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है. कार्यस्थल पर अभी तक निर्मार्ण सामग्रियां नहीं गिरायी गयी है. इससे स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है. ग्रामीण उपेंद्र पासवान ने कहा कि यह पुलिया का निर्माण होना काफी जरूरी है. दर्जनों गांव के लोगों को यहां पुलिया नहीं होने से आवागमन करने परेशान होते हैं. बरसात के मौसम में तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है. ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर मुख्यालय आना जाना पड़ता है. पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी थी. लेकिन ठेकेदार व विभाग की उदासीनता के कारण अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. बता दें कि विधायक रामचंद्र सिंह और जिप सदस्य संतोषी शेखर ने गत 27 जनवरी को पूरे तामझाम से शिलान्यास किया था. चर्चा है कि संवेदक काम छोड़कर फरार हो गया है और इस कार्य को किसी अन्य लोगों को पेटी कान्टेक्ट पर देने की तैयारी चल रही है. लातेहार जिला परिषद सदस्य पूनम देवी से इस संबध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की इसकी जानकारी उन्हें नही है. उन्होने विभाग से इसका पता लगाने की बात कही. मामले को संज्ञान में लेते हुए जिप अध्यक्ष ने फौरन ही जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता से इसकी जानकारी ली और दो दिनों के अंदर कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया. कहा कि अगर दो दिनों के अंदर कार्य शुरू नही होता है तो संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी.

नये थाना प्रभारी ने योगदान दिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/22-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : सदर थाना के नये पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में प्रमोद सिन्हा ने गुरुवार को यहां योगदान दिया है. योगदान देने के बाद थाना के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद उग्रवाद व नक्सलवाद पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि उग्रवाद व अपराध पर नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता है. आपराधिक घटनाओं के रूकने से व्यवसायी, ठेकेदार व कारोबारी निर्भर होकर काम कर सकेंगे. आगे कहा कि थाना क्षेत्र में किसी को भी सुरक्षा को लेकर परेशानी हो तो वह थाना आकर संपर्क कर संपर्क सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सांसद">https://lagatar.in/mp-dheeraj-sahu-also-number-one-in-paying-taxes-deposited-rs-150-crore-income-tax/">सांसद

धीरज साहू टैक्स भरने में भी नंबर वन, जमा किये 150 करोड़ आयकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही