Search

 
 
 

मतदान प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने पर एसबीआई के सहायक पर प्राथमिकी दर्ज समेत लातेहार की दो खबरें

 
Latehar : चुनाव प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले एसबीआई लातेहार के सहायक अविनाश एक्का पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. कार्मिक कोषांक के प्रभारी पदाधिकारी उदय कुमार ने लातेहार थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसबीआई लातेहार के सहायक अविनाश एक्का लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम मतदान पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. गत 13 अप्रैल को बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में उनका प्रथम चरण का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया था. परंतु एसबीआई लातेहार के सहायक अविनाश एक्का बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहकर जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 26 एवं आईपीसी की धारा 187 एवं 188 का उल्लंघन किया गया है एवं उनका यह कृत्य निर्वाचन कार्य को बाधित करना है. एक्का पर उपायुक्त के निर्देश पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134, भादवि की धारा 187, 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. उपायुक्त ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कोई पदाधिकारी व कर्मी लापरवाही बरते हुए पाए जाते हैं तो उनपर हर हर हाल में कार्रवाई होगी. चुनाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है.

लातेहार : युवक की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मोरवाई खुर्द ग्राम का ट्रैक्टर चालक रामराज कोरवा (36) बुधवार शाम पांच बजे अपने घर से निकला था. बताया जाता है कि इसी बीच रास्ते में किसी नुकीली वस्तु से उसके पैर का नस कट गया. जिससे खून का अत्यधिक रिसाव हो गया. स्थिति गंभीर देखते हुई उसे रात्रि में ही बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जयंत लकड़ा ने मौत की पुष्टि करते इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. मामले की सूचना पर एसडीपीओ वेंकटेश कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ललित मीणा, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत किस कारण से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि वह शादी में अपने रिश्तेदार के घर गई थी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे तो पैर के आसपास कटा हुआ पाया और वहां पर भारी मात्रा में खून गिरा हुआ था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/ed-attaches-properties-worth-rs-98-crore-of-shilpa-shetty-and-raj-kundra/">शिल्पा

शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही