Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की दो खबरें : दो बाइक की भिड़ंत, युवक घायल।। लापता सहायक पुलिसकर्मी सकुशल बरामद

Balumath (Latehar): प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार शाम दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में भारत फाइनेंस बैंक का एक कर्मी घायल हो गया. बताया जाता है कि रांची जिला के खलारी निवासी श्रवण कुमार (30) अपनी बाइक में सवार होकर कुछ आवश्यक कार्य के लिए बालूमाथ से चंदवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही अज्ञात बाइक ने श्रवण कुमार को सीधी टक्कर मार दी. जिससे श्रवण बाइक से गिरकर घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक अमरनाथ प्रसाद ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल श्रवण भारत फाइनेंस बैंक का कर्मी है.

 लापता सहायक पुलिसकर्मी सकुशल बरामद

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस जयराम कुमार के लापता होने के लगभग 35 दिन बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी सकुशल घर वापसी हो गई. जानकारी देते हुए लापता पुलिस कर्मी के परिजनों ने बताया कि जयराम कुमार (27) बालूमाथ थाना में झारखंड सहायक पुलिसकर्मी के पद पर पदस्थापित थे. बीते आठ अप्रैल की सुबह से गायब हो गये थे. परिवार वाले के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन के माध्यम से लापता होने की सूचना दी गई थी. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस लगातार सहायक पुलिस कर्मी जयराम की खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान सोमवार देर शाम बालूमाथ थाना प्रभारी के द्वारा फोन कर परिवारों को थाना बुलाकर जयराम को सकुशल सौंपा गया. जयराम को सकुशल देख परिवार काफी खुश होते हुए परिवार वाले लातेहार एसपी अंजनी अंजन, बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय समेत पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है. उधर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मी की सकुशल बरामदगी कर उनके परिजन को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्री

आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही