Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजयुमो की बैठक में नव मतदाताओं के सम्मेलन पर हुई चर्चा समेत पलामू की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को आरसीआईटी परिसर विश्रामपुर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री विपुल गुप्ता ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि पलामू जिला के प्रभारी सह गढ़वा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई. बैठक में जिला महामंत्री विपुल गुप्ता ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को विश्रामपुर विधानसभा में नव मतदाताओं का सम्मेलन प्रस्तावित है, इसको लेकर कई स्तर की तैयारी की जा रही है. बैठक में विश्रामपुर विधानसभा के प्रभारी श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी का ब्रांड एंबेसडर है. मोर्चा कार्यकर्ता आगामी नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षण संस्थान संपर्क, डोर टू डोर संपर्क करते हुए नव मतदाता सूची बनाकर सम्मेलन को सफल बनाएं. युवा मोर्चा 25 जनवरी को देशभर में एक साथ सभी विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित कर रहा है. मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प बद्ध है. बैठक का संचालन विश्रामपुर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन जनक शर्मा ने किया. बैठक में विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, संजय ठाकुर, महेन्द्र प्रसाद एवं महामंत्री, गोपाल सोनी, विकाश चंद्रवंशी, कृष्णा प्रसाद, अखिलेश रजवार, राजू शर्मा, शशिकांत सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे.

शिव संपत धाम परिसर में दो दिवसीय मेला शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विश्रामपुर(पलामू) : प्रखंड के चर्चित सह प्राचीन शिव संपत धाम मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है. मेला का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया. इस मेले में बच्चों के लिए ब्रेक डांस झूला आकर्षण का केंद्र रहा. मालूम हो कि शिव संपत धाम मंदिर प्रांगण परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर मेला पिछले कई वर्षों से लगता है, जो आजतक चलते आ रहा है. मेले में बच्चों के लिए कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं. वहीं मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष सह जिप सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि यह मेला काफी पुराना और ऐतिहासिक है, इस मेले में आसपास के काफी संख्या में लोग मेला आते हैं, बच्चों के लिए यह मेला मनोरंजन का साधन भी है. मौके पर अगस्त तिवारी, रघुवीर यादव, ग्रीन तिवारी, डॉ. योगी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जायसवाल">https://lagatar.in/may-india-be-successful-with-the-innings-of-jaiswal-and-shivam/">जायसवाल

और शिवम की पारी से भारत यशस्वी भव:
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही