Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस लाइन में वीर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि समेत पलामू की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

पलामू पुलिस लाइन में वीर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

Palamu :  जिले के मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन में आज शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीर शहीद जवानों याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रीष्मा रमेशन, एडीपीओ सुरजीत कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.  मौके पर आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड पुलिस सभी शहीद जवानों के परिजनों के साथ खड़ी है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर रही है. पलामू एसपी रीष्मा रामेशन ने कहा कि यह एक भावुक क्षण होता है और जब हम शहीदों को याद करते हैं. पुलिस उनके परिजनों के साथ पुलिस खड़ी है.

शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/21rc_m_45_21102023_1.jpg"

alt="" width="1080" height="572" /> पुलिस संस्मरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पलामू में शहीद हुए 7 जवानों की पत्नियां मौजूद रहीं. इसके अलावा अन्य 5 शहीद जवानों के परिजन भी पुलिस संस्मरण दिवस में हिस्सा लिया.  हाल ही में चाईबासा में नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी के पिता भी इस समारोह में मौजूद रहे. पलामू पुलिस के अधिकारियों ने सभी शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया. मौके पर शहीद के परिजनों ने पोस्टिंग, बच्चों की फीस और पेंशन संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा. बता दें कि पलामू पुलिस लाइन में शहीद पार्क बनाया गया है, जहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाता है.

दूसरी खबर 

डीसी व एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-13-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • पूजा समितियों को तय मानकों के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का दिया निर्देश
Palamu : पलामू डीसी शशि रंजन और एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.  डीसी व एसपी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पूजा समितियों को तय मानकों के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ ही सुरक्षा व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने को कहा. उन्होंने सभी आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुष के अलग अलग निकास व प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।. साथ ही आयोजन स्थल पर सीसीटीवी, अग्निशमन, बिजली, लाइट आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही