Search

 
 
 

फसल राहत योजना के प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ समेत रामगढ़ की दो खबरें

 
Ramgarh : चितरपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप मायल पैक्स में सोमवार को झारखंड सरकार द्वारा फसल राहत योजना के प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी वेदप्रकाश मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में आर्थिक सहायता करना व उन्नत फसल को बढ़ावा देना है. किसानों द्वारा फसल के लिए लिये गये ऋण को सरकार द्वारा माफ़ कर दिया जाएगा. योजना के तहत कुल लिए गए ऋण में से किसानों को केवल प्रीमियम भुगतान करना होगा. योजना के माध्यम से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी. यह झारखंड सरकार के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान किया गया है. मौके पर मायल पैक्स अध्यक्ष सतीश महतो, दिलीप महतो, कमल महतो, कृषक मित्र अजय पासवान, बालदेव महतो आदि मौजूद थे.

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/12-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भुरकुंडा के सयाल मोड़ में स्थित प्राचीन शीतला मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का नाग पंचमी के दिन शुरुआत हुई. जिसमें ंकई महिलाओं ने मंदिर प्रांगण की परिक्रमा कर कलश स्थापित की. वहीं मंदिर के मुख्य आचार्य एवं कथा वाचक पंडित राम कुमार पाठक ने श्रावण मास में शिव महापुराण कथा का क्या महत्व है इस बारे में बताया. समस्त बाधाओं के निवारण का सार है शिव महापुराण, इसलिए शिव पुराण कथा का श्रवण करना चाहिए. जन कल्याण की भावना से इस कथा का आयोजन किया गया है. यह कार्यकर्म सात दिनों तक चलेगा. प्रात 8:30 से 10:30 तक कथा वाचन किया जायेगा. वहीं कार्यक्रम में बिनोद दुबे, भोला सिंह, सुब्रतो घोष, मुन्ना यादव, किशोर यादव, राजन, उत्तम सिन्हा, पिंटू लाल, विनय मेहता, मोहन कुमार मंगलम एवं कई महिला श्रद्धालु शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही