Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंट मेरिज +2 हाई स्कूल के बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी  समेत सिमडेगा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega : सेंट मेरिज +2 हाई स्कूल सिमडेगा के प्रांगण में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर फ्रेडरिक कुजूर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुए एक क्विज कराया और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. इसके बाद नोडल पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि हमें सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करना चाहिए. हेलमेट पुलिस के लिए नहीं अपितु अपने लिए पहनना है. उन्होंने कहा सिमडेगा जिले में पिछले कुछ दिनों से कई सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिली है, जिसमें मौत का प्रमुख कारण हेलमेट न पहनना पाया गया. सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन न करना, अधिक स्पीड से वाहन चलाना भी दुर्घटना की बड़ी वजह है. उन्होंने कहा कि डीसी सिमडेगा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि विद्यालय में विद्यार्थी दोपहिया वाहन लेकर ना आएं, ज्यादा अच्छा होगा कि विद्यार्थी साइकिल का उपयोग करें, जिससे पर्यावरण और आप दोनों ही सुरक्षित रहेंगे. जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने नए सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई नाबालिक सड़क सुरक्षा नियम के तहत गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे 25,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा. इसके अलावा उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा. नियम तोड़ने पर बालिक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल की उम्र तक नहीं बन पाएगा. अंत में सत्यजीत कुमार ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा नेहरू युवा केंद्र के संजय उपस्थित थे.

सिमडेगा : एसके बागे कॉलेज के प्रोफेसर को दी गई श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/9-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : सिमडेगा के कोलेबिरा में स्थित एसके बागे महाविद्यालय में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. यहां गणित विभाग के प्रोफेसर रमण ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई. जानकारी के अनुसार काफी दिनों से प्रोफेसर रमण ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा था. सोमवार को उनका निधन हो गया.

महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन

जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर ठाकुर लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा था. सोमवार को अचानक उनका निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज कर्मी ने दुख व्यक्त किये. उन्होंने श्री ठाकुर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर प्रोफेसर विद्या बंधु शास्त्री, प्रोफेसर संजय प्रसाद, प्रोफेसर डॉ. रीना जया, प्रोफेसर सुजाता नंदा, प्रो. रविकांत मिश्रा, नूतन सुबोध अजय नकुल के साथ कॉलेज के कई प्रोफेसर एवं कर्मी मौजूद थे. बता दें कि प्रोफेसर ठाकुर काफी सालों से अपनी सेवा कॉलेज में दे रहे थे. वह कॉलेज के गणित विभाग के सीनियर प्रोफेसर थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-station-diary-was-not-found-in-the-police-station-during-the-surprise-inspection-of-dig-sunil-bhaskar-sp-said-action-will-be-taken/">हजारीबाग

: डीआईजी सुनील भास्कर के औचक निरीक्षण में थाना में नहीं मिली थी स्टेशन डायरी, एसपी बोले- होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही