Search

 
 
 

टंडवा की दो खबरें : पारंपरिक तरीके से मना मुहर्रम।। हाथियों ने घर ध्वस्त कर मवेशियों को भी कुचला

 
Tandwa (Chatra) : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इसमें ताजिया जुलूस निकाल कर लाठी से करतब का प्रदर्शन किया गया. क्षेत्र के कमता, राहम, कसियाडीह, कबरा आदि गांवों में शांति और सौहार्द्र के साथ मुहर्रम मनाया गया. कामता में लाठी खेल प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सुभाष यादव बीडीओ रंथु महतो और थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. फिर सदा-ए-कर्बला कमेटी शहीद हुसैन के बीच लाठी खेल प्रतियोगिता हुई. मुहर्रम को सफल बनाने में फैजाने अंजुमन कमेटी कविता और नौजवान कमेटी मोहर्रम ने किया. मौके पर अमानत हुसैन, रोशन अंसारी, अब्दुल सुभान, मुनीर आलम, रफीक अंसारी, अजीज अंसारी, जियाउल अंसारी, मोबिन अंसारी, फारूक अंसारी, शफीक रजा समेत कई लोग उपस्थित थे.

हाथियों ने घर ध्वस्त कर मवेशियों को भी कुचला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/22-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टंडवा प्रखंड क्षेत्र की सराढू पंचायत के सुइयाटांड़ में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस क्रम में हाथियों ने ग्रामीण सोहराय उरांव के घर को ध्वस्त दिया. साथ ही तीन मवेशियों को भी कुचल कर मार डाला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी झुंड में आए थे. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी खौफ व्याप्त है. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है. साथ ही हाथियों को भगाने की योजना भी बनाई गई है. वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील भी की है. वहीं, सरकारी नियमानुसार, पीड़ित परिवार को हुए नुकसान के एवज में का भुगतान किया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही