Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु समेत दो खबरें

Keredari : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गर्रीकला में 21 से 29 मई तक होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 1008 जीर्णोद्धार शिव परिवार व विष्णु मारुति नंदन प्राण-प्रतिष्ठा सह होमातमक रुद्र महायज्ञ के लिए देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लायी गईं. इस मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही. महायज्ञ के दौरान सभी मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा शिव मंदिर में कराई जाएगी. भगवान शिव, माता पार्वती, शिवलिंग, गणेश, कार्तिक और पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करने के लिए लाया गया है. गांव के सीमाने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और फूल माला व पुष्प वर्षा कर प्रतिमाओं का स्वागत किया. इस दौरान हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से गांव गुंजायमान रहा. मौके पर मुखिया हित नारायण साव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश कुमार सचिव बालेश्वर राणा, यज्ञाचार्य पंडित भरत नाथ पांडे, टिकेश्वर कुमार, बद्री नारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष कपिल देव महतो, उप मुखिया कैलाश महतो, शंकर महतो, राजेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :संस्कृति">https://lagatar.in/if-there-is-no-culture-then-there-will-be-no-roots-either-governor-lagatar/">संस्कृति

नहीं रहेगी तो जड़ें भी नहीं रहेंगी- राज्यपाल
दूसरी खबर

भूमिहीन महिला को मिली जमीन, एक वर्ष पहले मिला था अंबेडकर आवास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmmm-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कई माह से विद्यालय के जर्जर और कंडम भवन को बना रखा है ठिकाना Barhi : बरही स्थित मलकोको की निःसहाय और भूमिहीन स्व. जागेश्वर रविदास की पत्नी सुदामा देवी को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है. यह जानकारी देते हुए सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने बताया कि एसडीओ पूनम कुजूर की पहल पर उपसमाहर्ता राकेश रौशन के निर्देशानुसार अंचल कार्यालय ने महिला को जमीन उपलब्ध कराई. महिला को मलकोको मौजा अंतर्गत खाता नंबर 51 प्लॉट नंबर 250 का दो डिसमिल भूखंड उपलब्ध कराया गया. यह जमीन गैरमाजरूआ खास अंतर्गत परती कदीम किस्म की है. महिला के नाम से वर्षभर पहले ही अंबेडकर आवास निर्गत किया जा चुका था. आवास निर्माण के लिए पहली किश्त की राशि भी निर्गत की जा चुकी है. परंतु भूमि नहीं रहने के कारण आवास निर्माण नहीं हो पा रहा था. महिला का कोई भी सहारा नहीं है. वह मलकोको में ही सरकारी विद्यालय के जर्जर बेकार भवन में पिछले एक साल से भी अधिक समय से रह रही है. भूमि के लिए वह करीब पिछले दो वर्षों से एसडीओ और सीओ से गुहार लगा रही थी. महिला को आश्रय दिलवाने में युवा समाजसेवी सूरज दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें :IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही