Search

 
 
 

लोकसभा में गूंजा जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामला समेत दो खबरें

 
Ranchi : संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में झारखंड के जेएसएससी प्रश्नपत्र लीक का मामला गूंजा. भाजपा सांसद संजय सेठ ने यह मामला उठाया. कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को लाखों नौकरियां दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में परीक्षा का प्रश्न पत्र ही लीक हो जा रहा है. संजय सेठ ने कहा कि राज्य के युवा रात भर ट्रेन और बसों में सफर करके अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे थे. परीक्षा हुई, तब इन्हें पता चला कि इस परीक्षा का प्रश्न पत्र एक रात पहले ही लीक हो चुका है. कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. राज्य का हर युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है. हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं के सपने रौंदे हैं. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन किसी भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला. अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जा रहा है. उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. सांसद ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की.

सीजीएल पेपर लीक की समीक्षा कर रहा जेएसएससी

रांची : जेएसएससी पेपर लीक मामले की समीक्षा जेएसएससी कर रहा है. जेएसएससी के अनुसार परीक्षा कराने वाली एजेंसी द्वारा सीलबंद प्रश्न और अन्य सामग्री रांची जिला कोषागार को उपलब्ध कराई गई थी. 22 और 23 जनवरी को सभी जिलों के संबंधित दंडाधिकारियों को सीलबंद तरीके से प्रश्न और अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी थी. सील बंद बक्सा कितने बजे खोला गया है, इस बात कि भी जांच की जा रही है. परीक्षा के 15 मिनट पहले सील खोली जानी चाहिए थी. इसके खुलने का समय को देखा जा रहा है. सील परीक्षा केंद्र अधीक्षक, मजिस्ट्रेट और अभ्यर्थी के सामने खोला जाना चाहिए. हालांकि आयोग ने प्रश्नपत्र लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष व अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता से इनकार किया है. आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा का आवेदन से लेकर परीक्षा का रिज्लट की घोषणा तक के काम आउटसोर्सिंग को दिए गए हैं. मालूम हो कि जेएसएससी द्वारा ली गई सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था. जिसके बाद छात्रों ने हंगामा किया तोड़फोड़ भी की. जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी और इसकी समीक्षा भी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही