Search

 
 
 

चंदवा में एसपी ने मुहर्रम समितियों के साथ की बैठक समेत दो खबरें

 
Chandwa : शुक्रवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने चंदवा पहुंचे. एसपी तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम में आयोजित विभिन्न मुहर्रम समितियों के साथ बैठक में शामिल हुए. बैठक में मौजूद मुहर्रम समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार त्याग व बलिदान का प्रतीक है. आप सब इस पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें. समाज में विद्वेष फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. किसी अनहोनी की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. जिले की पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर है. एसपी ने लोगों को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं भी दी. मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार, पूर्व उप प्रमुख फिरोज अहमद, तिलैयाटांड़ अंजुमन के सदर मो. अब्दुल, झामुमो केंद्रीय सदस्य दीपू सिन्हा, माकपा नेता अयुब खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, वरिष्ठ समाजसेवी रामयश पाठक, बाबर खान, भोला खान, मो. सरफराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

चंदवा में बालू का खेल धड़ल्ले से जारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/11-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एनजीटी की रोक के बावजूद चंदवा में अवैध बालू उत्खनन का खेल जारी है. रात के अंधेर में बालू माफिया नदी घाटों से बालू का उत्खनन कर मोटी कीमत पर बेच रहे हैं. साथ ही बालू का भंडारन भी किया जा रहा है. वहीं आमजन को दोगुनी कीमत पर बालू मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही