Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा की दो खबरें : भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा विधानसभा स्तरीय भाजपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का दिशा तय करने वाले लोग हैंय आपातकाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के लिए काला धब्बा है. कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का हत्या करने का काम किया था. भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाया है. देशहित में काम करने वाली पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. जिसका पूरा लाभ देश को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे मूलमंत्र के साथ काम कर रही है. देश में मोदी सरकार आने से भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-peoples-minister-mithilesh-thakur-listened-to-the-problem-on-the-spot-settlement-of-many-cases/">गढ़वा

: लोगों की मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सुनी समस्या, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक, गौरी शंकर बिंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, भाजपा नेत्री वीणा पाठक, पार्वती सिंह नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी मनोज पाठक, यशवंत मिश्रा, अद्याशंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश पाठक, दीपक तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

रंका थाना पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ccc-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> गढ़वा : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर रंका थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. छोटी-बड़ी सैकड़ों वाहनों की जांच रंका थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के लोहा पुल के पास की गई. अपराध पर नियंत्रण करने के दृष्टिकोण से जिला पुलिस समय-समय पर वाहनों की जांच करती रहती है. ताकि आपराधिक कार्य करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके. एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई. पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग अभियान एक साथ कई स्थानों पर चलाई जाती है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-armed-miscreants-shot-two-youths-condition-critical/">साहिबगंज

: हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही