Search

 
 
 

विवाह भवन से चोरी सामान के साथ दो गिरफ्तार समेत कोडरमा की दो खबरें

 
Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के विवाह भवन से 15 अगस्त को चोरों के द्वारा चोरी की गई डेकोरेटर सामानों को डोमचांच पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने मामले में दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक में संदीप राम, पिता अर्जुन राम व विशाल तुरी, पिता विजय तुरी दोनों गोसाई मुहल्ला ढाबरोड डोमचांच का रहनेवाला है. मामले को लेकर डोमचांच थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि पवन कुमार, पिता जीव लाल पंडित तेतरियाडीह निवासी ने 15 अगस्त को डोमचांच थाना में आवेदन देकर बताया था कि विवाह भवन के एक कमरे में मेरा डेकोरेशन का सामान जिसमें एक ध्वनि यंत्र (701 स्ट्रेंजर कंपनी), दो पारा लाइट सहित कुछ वायर रखा हुआ था. जिसे रात्रि में किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन कर जिसमें थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, एसआई विनय कुमार, एसआई सुबोध पाठक, एएसआई नीरज कुमार, हवलदार सोहेल आलम सहित पुलिस के जवान शामिल थे. अनुसंधान के क्रम में डेकोरेटर मालिक पवन कुमार के पास काम कर रहे दो युवक संदीप राम व विशाल तुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसके बाद उन दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर उनके घर से चोरी की गई सामानों को भी बरामद कर लिया गया.

सडक दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग घायल

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बुधवार को शिवसागर के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान राजू यादव, उम्र 60 वर्ष, पिता सूरज यादव एवं राजू मेहता,उम्र 60 वर्ष, पिता स्व. नारायण मेहता दोनों डोमचांच निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से भेलवाटांड से कोडरमा की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान शिव सागर के समीप एक बकरी को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही