Search

लातेहार की दो खबरें : कोयला लदे हाइवा में लगी आग।। बिजली बिल ब्याज माफी शिविर 24 से

Balumath (Latehar) : सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित चमातू कोलियरी से कोयला लेकर जा रहे एक हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गयी. कोलियरी परिसर में ही हाइवा धू-धूकर जल गया. हालांकि इस घटना में हाइवा चालक भागकर जान बचाने में सफल रहा. बताया जाता है कि उक्त हाइवा ट्रक लोडिंग प्वाइंट से कोयला लोड कर रेलवे साइडिंग के लिए चला था. कुछ दूर जाने पर हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गई तथा गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. आग लगते ही हाइवा चालक अपनी सूझ बूझ से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा. अगर थोड़ी भी देर होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. उक्त हाइवा ट्रक लखन पांडेय की बतायी जा रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कोलियरी प्रबंधन और बालूमाथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

बिजली बिल ब्याज माफी शिविर 24 से

[caption id="attachment_678034" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/15-7-300x200.jpg"

alt="कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार" width="300" height="200" /> कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार[/caption] झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही बिजली बिल में ब्याज माफी योजना के लिए 24 जून से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 24 जून को डीही, 26 जून को डेमू, 27 जून को नवागढ़, 28 जून को तरवाडीह, 29 जून को परसही, 30 जून को नेवाड़ी पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा मनिका प्रखंड के मनिका विद्युत शक्ति उप केंद्र में 25 जून को शिविर लगाया जायेगा. कुमार ने इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि जिनका बिजली बिल बकाया है या फिर काफी लंबे समय से बिल नहीं आ रहा है. वे शिविर का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की और कहा कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp