Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की दो खबरें : पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन, जमीन के कम दर के कारण भड़के रैयत

Mahuadand (Latehar) : प्रखंड क्षेत्र के लोध ग्राम में आयोजित महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया. बता दें कि 13 वर्षों से लगातार यहां इस महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है. गत आठ जून को स्थानीय पुजारी मुरारी पाठक और श्रीकोट से आये पंडितों के द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गयी कलश यात्रा से इस अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया था. तीन दिवसीय इस महायज्ञ में हवन व पूजन के अलावा अन्य कई अनुष्ठान किये गये. इस शुभ अवसर पर मंटू किराना स्टोर महुआडांड़ की द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया. यज्ञ में जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, समीर कुमार, देव नारायण प्रसाद, कामाख्या सिंह, राधेश्याम पुरम व राधेश्याम राम आदि सक्रिय दिखायी पड़े. इसे भी पढ़ें :हुल">https://lagatar.in/jharkhand-kisan-sabha-will-intensify-the-movement-to-save-land-on-hull-day/">हुल

दिवस भूमि बचाओ आंदोलन तेज करेगी झारखंड किसान सभा
दूसरी खबर

ग्रामीणों ने जताया विरोध, हंगामा की वजह से नहीं लगा शिविर

Ashish Tagore Latehar: लातेहार के राष्ट्रीय राजमार्ग-75 में बाइपास सड़क व फोर लेन सड़क निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. गत पांच जून से विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन कर अधिग्रहण किये जाने वाले भूमि का मुआवजा प्राप्त करने के लिए रैयतों से वांछित दस्तावेज जमा लिया जा रहा है. शनिवार को सदर प्रखंड के होटवाग ग्राम स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में होटवाग, मतनाग व पतकी ग्राम में अधिग्रहण किये जाने वाले भूमि के रैयतों के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में काफी संख्या मे रैयतों ने भाग लिया. जबकि प्रशासन की ओर से शिविर में राजस्व उप निरीक्षक प्रेम एक्का व वृंद उरांव तथा अमीन अजय विश्वकर्मा उपिस्थत थे. रैयतों ने शिविर में अधिकारियों से भूमि के मुआवजे की दर आदि की जानकारी मांगी. अधिकारियों ने जब रैयतों को बताया कि आठ हजार रूपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजा दिया जायेगा तो इस पर रैयत भड़क गये. रैयतों ने कहा कि इतनी कम दर पर वे अपनी भूमि नहीं देगें. उनके पूर्वज सदियों से भूमि पर जोत- कोड़ कर रहे हैं. उनकी जमीन ही उनके आजीविका का सहारा है. लेकिन फोर लेन सड़क निर्माण में उनकी जमीन की कीमत मात्र आठ हजार रूपये प्रति डिसमिल तय की गयी है, यह कहीं से भी न्यायपूर्ण नहीं है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sadar-mla-started-distribution-of-namo-shraddha-ration-kit/">हजारीबाग

: सदर विधायक ने शुरू किया नमो श्राद्ध राशन किट का वितरण

होटवाग में तीन लाख रूपये प्रति डिसमिल तो यहां इतना कम कैसे- ग्रामीण

रैयतों ने बताया कि होटवाग ग्राम में हाल ही में तीन लाख रूपये प्रति डिसमिल जमीन का निबंधन किया गया है, ऐसे में उनकी जमीन का दर इतना कम कैसे हो सकता है. ग्रामीणों के हंगामा एवं गतिरोध के कारण शिविर नहीं हो पाया. अधिकारी बैरंग लौट गये. मौके पर रैयत लक्ष्मण यादव, राजधानी यादव, हरिशंकर यादव, प्रभु यादव, दिनेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजमुनी राम, विजय राम, मंटू राम, शंभु यादव, विशुन देव यादव, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, हीरा यादव, सुरेंद्र यादव, बसंत यादव, अमित यादव व रंजीत यादव आदि मौजूद थे.

पहले भी हो चुका है विरोध

इससे पहले होटवाग ग्राम के ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क के लिए अधिक भूमि अधिग्रहण करने के विरोध में ग्रामसभा किया था. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा था कि फोर लेन सड़क निर्माण में सड़क के दोनो ओर अधिक सड़क का अधिग्रहण किया जा रहा है. सड़क के दोनो ओर इतनी अधिक जमीन अधिग्रहण किये जाने से होटवाग ग्राम पूरी तरह से वीरान हो जायेगा. लोग सड़कों पर आ जायेंगे और उनकी आजीविका बरबाद हो जायेगी. इसे ले कर होटवाग के ग्रामीणों ने उपायुक्त समेत एनएचएआई के मेदिनीनगर व रांची कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही