Search

 
 
 

छिपादोहर रेलवे स्टेशन हटाए जाने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण समेत लातेहार की दो खबरें

 

जन संघर्ष समिति का किया गठन

Ashish Tagore Latehar: ब्रिटिश जमाने में बनाये गये छिपादोहर रेलवे स्टेशन को हटाया जायेगा. छिपादोहर रेलवे स्टेशन जिले के बरवाडीह प्रखंड एवं पलामू रिजर्व टाईगर (पीटीआर) क्षेत्र में आता है. थर्ड रेलवे लाइन विस्तारीकरण के कारण इस रेलवे स्टेशन को यहां से हटाकर अन्यत्र स्थापित किया जायेगा. ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. रविवार को छिपादोहर के गांधी मैदान में ग्रामीणों की एक बैठक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में छिपादोहर रेलवे स्टेशन को हटाये जाने का विरोध किया और इसके लिए एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया.

जन संघर्ष समिति का किया गया गठन

बैठक में ग्रामीणों ने आंदोलन करने के लिए छिपादोहर जन संघर्ष समिति का गठन किया. सर्वसम्मति से दिलीप कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि राजकुमार सिंह, वैद्यनाथ सिंह व वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, राजकुमार ठाकुर को सचिव, रमेश राम व चंदन ठाकुर को महामंत्री, अवनीश कुमार को कोषाध्यक्ष, अमीर दास को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. जबकि संरक्षक मंडली वीरु सिंह, गोपाल प्रसाद, ईश्वरी उरांव, शिवनंदन सिंह, संयोजक धर्मेंद्र सिंह व मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार गुप्ता को बनाया गया है.

1924 में बना था छिपादोहर रेलवे स्टेशन

अंग्रेजी हुकुमत के दौरान वर्ष 1924 में लातेहार को अनुमंडल बनाया गया था और उसी वर्ष छिपादोहर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया था. बता दें कि झारखंड के पतरातू से बिहार के सोननगर तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. प्रारंभ में रेलवे ने पीटीआर के बीच से ही रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव बनाया था. लेकिन पीटीआर ने इस पर आपत्ति जतायी थी. इसके बाद रेलवे ने रूट डायवर्ट कर हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन से केड़ होते हुए छिपादोहर रेलवे लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत छिपादोहर के पुराने रेलवे स्टेशन को हटा कर उस नये रूट में स्थापित किया जायेगा.

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर निकाली मोटरसाइकिल रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/15-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजयुमो के तत्वावधान में लातेहार शहर में मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लोहरदगा जिला प्रभारी रघुवीर यादव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. यात्रा का शुभारंभ होटवाग ग्राम से की गयी. इसके बाद परसही चुरिया और जलता ग्राम होते हुए स्टेशन रोड पहुंची. इसके बाद बाईपास चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में इसका समापन किया गया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला महामंत्री पंकज सिंह व बंसी यादव, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार के नौ साल की उपलिब्धयों से अवगत कराया. राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में सबसे ज्यादा लाभ गरीबों तक पहुंचा है. मौके पर पंकज यादव, सुमंत यादव, अश्विनी सिंह, यश कुमार गुप्ता, विकाश साहू , अशोक यादव, विवेक गुप्ता, अवधेश चंद्रवंशी, नितेश यादव व रविशंकर प्रसाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-interrogated-in-rape-case-of-five-year-old-girl/">साहिबगंज

: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला से पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही