Search

 
 
 

राहे प्रखंड की दो खबरें- माले ने मनाई खुदीराम मुंडा का पुण्यतिथि और मनसा पूजा की धूम

 
Rahe (Ranchi): किसान आंदोलन के जननेता कामरेड खुदीराम मुंडा के 12वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाकपा माले पंच परगना कमिटी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संकल्प सभा किया. राहे चौक से गोमदा चौक स्मारक स्थल तक रैली निकाली गयी. खुदीराम मुंडा के प्रतिमा पर मर्ल्यापण और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि के साथ संकल्प सभा की शुरुआत की गई. सभा की संचालन जगमोहन महतो ने किया. संकल्प सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भटाचार्य ने कहा कि मोदी की भाजपा सरकार देश को गुलाम बनाने की ओर है. खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. देश मे मंहगाई से भी विकट समस्या होने वाली है. भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी कर रही है. सभा में भुनेश्वर केवट, अमलकांत महतो, बसंती देवी, दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, छोटेलाल महतोआदि उपस्थित थे. रामेश्वर मुंडा,ओर बासुदेव यादव ने जनवादी गीत प्रस्तृत किये. -------------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/12-15.jpg"

alt="" width="1280" height="577" />

राहे में दो दिवसीय मनसा पूजा की धूम

राहे प्रखंड में दो दिवसीय माता मनसा पूजा की पूजा विधि विधान से शुरू हो गई. मां मनसा के भक्तों ने राहे बड़ा तालाब से झापन का उठाव किया. इस दौरान युवक ओर युवतियों ने जीभ भेदकर तालाब से पूजा स्थल तक भक्तिमय होकर गए. मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर घर के सदस्य जीभ भेदन करते हैं. राहे- गोमदा के नीचे टोली में दो जगहों पर माता मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई है. झापन उठाव के बाद लोगों ने विधान के पूजन किया. दूसरे दिन  भी झापन का उठाव होगा. इसे भी पढ़ें- पलामूः">https://lagatar.in/palamu-icici-bank-gave-ambulance-under-csr-dc-flagged-off/">पलामूः

ICICI बैंक ने सीएसआर के तहत दिया एंबुलेंस, डीसी ने दिखायी हरी झंडी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही