Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सागर भक्ति संगम में मनाई गई लता मंगेशकर की जयंती समेत हजारीबाग की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

लता मंगेशकर सदैव अपने श्रोताओं के बीच जीवित रहेंगी : बटेश्वर प्रसाद मेहता

  • सदस्यों ने गीत प्रस्तुत कर दी स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि
Hazaribagh : भारत की स्वर कोकिला के नाम से विख्यात संगीत साधिका लता मंगेशकर की 94वीं जयंती मनाई गई. सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वावधान में गुरुवार को स्वर्ण जयंती पार्क में लता मंगेशकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. संगम के कलाकारों ने लता मंगेशकर के गाए गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर डॉक्टर सुरेश प्रसाद ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी… और गोपाल ठाकुर ने बड़ा नटखट है, कृष्ण कन्हैया, क्या करें यशोदा मैया… गीत प्रस्तुत सदस्यों को भाव विभोर कर दिया. इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती समारोह का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि लता मंगेशकर सदा अपने श्रोताओं के बीच जीवित रहेंगी. उनका संगीत का सफर बहुत ही लंबा रहा. उन्होंने संगीत के माध्यम से देश का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया था. लता मंगेशकर एक सहज, सरल और प्रकृति की विदुषी संगीत साधिका थीं. उनका संपूर्ण जीवन संगीत साधना में बीता था. उनके न होने पर भी उनके गाए कालजयी गीत सदा सूरज और चांद की तरह चमकते रहेंगे. जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि लता मंगेशकर की पहचान उनके गाए गीत ही बन गई. लता जी की आवाज ही उसकी पहचान बनकर श्रोताओं के दिलों में सदा धड़कती रहेगी. उनके गाए गीत ने उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया. देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जब दिल्ली में उनका एक कार्यक्रम करवाया था, उसमें लता जी ने ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी…गाया, तो सभी की आंखें नम हो गई थीं. शिक्षाविद केसी मेहरोत्रा ने कहा कि लता मंगेशकर विश्व की एकमात्र ऐसी गायिका थीं, जिन्होंने 30 हजार से अधिक गीतों को गया. इस बात को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी स्वीकार किया. लता जी ने 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में गीत गाकर संपूर्ण देश को एकसूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया. मंच संचालन करते हुए शिक्षाविद वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि लता मंगेशकर कालजयी गायिका बन गईं. लता जी की गायिकी की तुलना सिर्फ लता जी से ही की जा सकती है. उन पर माता सरस्वती की बड़ी कृपा थी. नब्बे वर्ष की उम्र में भी उनकी गायिकी में वही ताजगी और खनक विद्यमान थी. लता जी ने यह मुकाम कड़े संघर्ष के बाद हासिल किया था. उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संगीत को समर्पित रहा. समारोह को पूर्व कार्यपालक अभियंता शंभू शरण सिंह, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, तृप्ता गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, भीम मेहता, अखिलेश सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, महावीर महतो, गोपाल ठाकुर, डॉ. सुरेश प्रसाद, सतीश होर्रा, वीणा अखौरी, देवनारायण प्रजापति, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया.

हजारीबाग में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का शंखनाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/9-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • संगठन ने आठ अक्टूबर को रांची की धर्मसभा में भाग लेने का किया आह्वान
  • जिले के 1,246 गांव तक पहुंचेगी श्री रामरथ हिंदू जन जागरण रथ यात्रा
Hazaribagh : विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल की ओर से चलाई जा रही देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा के तहत हजारीबाग जिले में गुरुवार से शौर्य जागरण यात्रा रथ निकाली गई. आठ अक्टूबर को रांची के जगन्नाथ मैदान धुर्वा में यह यात्रा धर्म सभा के रूप में संपन्न होगी. इस धर्म सभा में हजारीबाग जिले से हजारों की संख्या में हिंदू जनमानस शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में कई संतों एवं अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. यात्रा के दौरान जिले के 1,246 गांव तक छोटी-बड़ी धर्म सभाएं आयोजित होंगी. जगह-जगह स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा. विहिप के जिला मंत्री अरविंद मेहता ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जनवरी में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए निमंत्रण दिया जाएगा. यात्रा हजारीबाग से आठ अक्तूबर की प्रातः 9:00 बजे मटवारी गांधी मैदान से प्रारंभ होगी, जो रांची स्थित जगन्नाथ मैदान धुर्वा पहुंचेगी. बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने बताया यह यात्रा हिंदू जनमानस में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी एवं हिंदू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत करेगी. देश के अमर बलिदानियों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं धर्म के लिए समर्पित होने का भाव जागृत करेगी. हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जागृत करते हुए सनातन धर्म के वैज्ञानिक महत्व से समाज को अवगत कराएगी. जिलेभर में भ्रमण करने वाली श्री राम रथ को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यालय हजारीबाग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, वरिष्ठ स्वयंसेवक श्रद्धानंद सिंह एवं आरोग्यम अस्पताल के संचालक हर्ष अजमेरा ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया. यह जिले भर के 1,246 गांवों का भ्रमण करेगी. रथ रवाना कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री अरविंद मेहता, बजरंग दल हजारीबाग जिला संयोजक प्रशांत सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अनुज राणा, पलक अधिकारी अनूप वर्मा, सदर सहसंयोजक मुकेश यादव, जिला सह संयोजक जय बजरंगी, कटकमसांडी उपाध्यक्ष जगत किशोर कुमार, नगर मंत्री हिंदू पुत्र निक्की बजरंगी, नगर सह संयोजक संजय बजरंगी, कटकमसांडी संयोजक मुकेश मेहता, जिला मिलन प्रमुख सुमंत पांडे, लक्की यादव, रॉकी यादव, विशाल, आदित्य, राहुल बजरंगी, रोशन, मुकेश समेत कई सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही