Search

 
 
 

10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगी रसोईया समेत लातेहार की दो खबरें

 
12 फरवरी को राज्यपाल भवन के समक्ष होगा धरना Latehar :   झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ, बरवाडीह प्रखंड इकाई की एक बैठक पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में सचिव रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मौके पर सचिव रीना देवी ने कहा कि तीन अगस्त 2023 को रसोइया संघ के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच वार्ता हुई थी. इस वार्ता में रसोइयों को वेतन मानदेय, 12 माह का लंबित मानदेय समेत छह सूत्री मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी थी. लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुई. अब सरकार  रसोइया कर्मी को हटाकर मध्यान भोजन योजना को अक्षय पात्रा नामक कंपनी को देना चाह रही है. यह रसोइयों के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि इस सभी मुद्दों को लेकर झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वन पर रसोइया कर्मी आगामी 10 फरवरी से अनिश्चित हड़ताल पर जायेंगे. इसके बाद 12 फरवरी को राज्यपाल भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे.

...................

सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शाखा कार्यालय का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/mauke-par-purv-vidhayak_175.jpg"

alt="" width="1280" height="728" /> Balumath (Latehar) :  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर मोहल्ले में आगामी दो से नौ मार्च तक सात दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर मुरपा मोड़ के समीप वैदिक मंत्रोचार के साथ शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया. लोहरदगा के पूर्व एमएलसी सह भाजपा के नेता प्रवीण कुमार सिंह और लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. मौके पर यज्ञ महासमिति के अध्यक्ष राम दर्शन तिवारी, देवेंद्र कुमार सिंहा, शंभू प्रसाद, निर्मल सिन्हा, प्रदीप गंझू, रति गंझू, धनुषधारी गंझू, ओमप्रकाश जायसवाल, रविंद्र सिन्हा, गंगेश्वर यादव, शिवप्रसाद साहू, शैलेश कुमार सिंह, विनोद बिहारी गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, रंजीत लाल, लालदेव गंझू, राजकुमार भगत, पप्पू चौबे, अजय कुमार सिंह, विवेक यादव, अवधेश भगत, सुनील सिंह, रंजीत लाल, सुनील पांडेय, जुनैद आलम, अखिलेश पांडेय, रंजीत जायसवाल, जगनारायण पाठक, विजय ठाकुर, रवि कुमार सिंह, कृष्ण यादव व विजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही