Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के एक बड़े कारोबारी से 50 लाख रंगदारी वसूल जा रहे अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो गिरफ्तार, उगले कई राज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के इशारे पर रंगदारी का पैसा उठाने वाला दो अपराधी को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रांची के खलारी का रहने वाला एजाज अंसारी और रामगढ़ के पतरातू का रहने वाला मिंकु खान शामिल है. इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी कांके पिठोरिया रोड से की गई है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने रंगदारी से वसूले गए 49.83 लाख रुपये, एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी मिंकु खान का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पतरातू थाना में तीन मामले दर्ज हैं. एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार हुए दोनों अपराधी अमन श्रीवास्तव, रवि सरदार, फिरोज खान, जहीर अंसारी और नेपाली के इशारे पर रंगदारी का पैसा उठाने का काम करते थे. एटीएस ने दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है.

जेल में बंद रहने के बाद भी अमन श्रीवास्तव वसूल रहा रंगदारी

एटीएस को यह सूचना मिली थी कि जेल में बंद रहने के बावजूद अमन श्रीवास्तव गिरोह करोड़ों रुपए रंगदारी के जरिये वसूल रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम ऐसे लोगों पर नजर रखने लगी, जिनसे अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी. इसी बीच एटीएस को यह सूचना मिली कि रांची के एक बड़े कारोबारी से अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधी एजाज और एम. सिंह लगातार मिल रहे हैं. एटीएस की टीम जब जांच में लगी तो उन्हें यह जानकारी मिल गई कि रांची के बड़े कारोबारी के द्वारा खौफ की वजह से अमन श्रीवास्तव गिरोह को 50 लाख रुपये की रंगदारी दी जानी है. पैसे लेने के लिए गैंग के दो कुख्यात अपराधी एजाज और सिंह रांची आएंगे. इसकी जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम दोनों अपराधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी. आखिरकार रांची के गुप्त स्थान पर दोनों अपराधी रांची के बड़े कारोबारी से पैसा लेने पहुंचे और उनसे पैसा लेकर वे कार से कांके रोड होते हुए पिठोरिया की तरफ जाने लगे. इसी दौरान पहले से जाल बिछाये एटीएस की टीम ने दोनों को दबोच लिया. दोनों को पूछताछ के बाद एटीएस की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/jamshedpurs-bjp-leader-abhay-singh-has-been-granted-bail-by-high-court-he-is-in-jail-in-a-riot-case/">BREAKING

: जमशेदपुर के BJP नेता अभय सिंह समेत अन्य को हाईकोर्ट ने दी बेल, दंगा के केस में जेल में हैं बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही