Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसर बदले

विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन कुमार को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी माटी कला बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला कर दिया है. विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन कुमार को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी माटी कला बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं, अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, के पद पर पदस्थापित नागेन्द्र पासवान, को डीडीसी जमशेदपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. 

हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी बने ओम प्रकाश गुप्ता

संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित ओम प्रकाश गुप्ता को अनुमण्डल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर पदस्थापित किया  गया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. राज्य में पहली बार संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही