Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में 26 कोरोना मरीजों में दो हुए स्वस्थ

Advertisement
Advertisement
Medninagar (Palamu) :  पलामू जिले में सोमवार को पांच नये मरीज सामने आये हैं. दो मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं. पांचों मरीज को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है. जिला के महामारी विशेषज्ञ डॉ अनूप ने बताया कि सभी पांचों नये मरीज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व से 21 लोगों को कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा था, उसमें से दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर जाने की अनुमती दे दी गई है.

भीड़भाड़ में जाने से लोग परहेज करें

उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 24 है. उन्होंने पलामू के लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना डरे नहीं बल्कि कोविड अनुरूप व्यवहार करें. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ में जाने से लोग परहेज करें. जब भी घर से निकलें, तो मास्क लगाकर ही निकलें. दो गज की दूरी का पालन करें. उन्होंने कहा कि सोमवार को जिन पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, उनमें कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जिले में जांच और इलाज के लिए पूरी व्यवस्था उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/5131-adolescents-will-be-vaccinated-on-the-first-day-at-11-centers-in-ranchi-31-centers-will-be-vaccinated-on-tuesday/">रांची

के 11 सेंटर्स पर पहले दिन 5131 किशोरों को टीका, मंगलवार को 31 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही