Search

 
 
 

धनबाद होकर जानेवाली दो जोड़ी ट्रेनें चार दिनों तक रहेंगी प्रभावित

 

देवघर तक चलेगी रांची-दुमका और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस

Dhanbad : धनबाद होकर जानेवाली दो जोड़ी ट्रेनें चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी. रांची-दुमका व रांची-गोड्डा एक्सप्रेस देवघर स्टेशन तक जाएगी और वहीं से रांची के लिए खुलेगी. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत दुमका रेलवे स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर 15 से 18 सितंबर तक नन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है. इस कारण देवघर से दुमका के बीच ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. एक ट्रेन को चार दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों को आंशिक समापन कर चलाया जाएगा. 03081/03082 रामपुरहाट-जसीडीह-रामपुरहाट पैसेंजर 15 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी.वहीं 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस 16 से 19 सितंबर तक देवघर से खुलेगी व 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर तक ही चलेगी. 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 14 से 17 सितंबर तक देवघर तक आएगी व 18620 गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर से ही निर्धारित समय पर खुलेगी. दो जोड़ी ट्रेनों के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही