Balumath (Latehar) : बालूमाथ पुलिस ने कोयला तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों मोटरसाइकिल से कोयला तस्करी करते थे. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मोटरसाइकिल से दिन प्रतिदिन कोयला तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी. सूचना पर थाना क्षेत्र के पंचपेड़ी ग्राम के छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटरसाइकिल से कोयला ले जाते दो युवक पिंटू कुमार, ग्राम कुर्रा, थाना टंडवा एवं मनोज कुमार, ग्राम टोटी, हेसला को गिरफ्तार किया गया. जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल जब्त किया है. प्रत्येक मोटरसाइकिल में दो-दो क्विंटल कोयला लदा था. इस संबंध में थाना कांड संख्या 63 / 23 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15
मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर [wpse_comments_template]
कोयला तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Leave a Comment