Ranchi : जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा का है. यहां सिंकू पासवान नाम के एक युवक ने आत्महत्या की. वहीं दूसरी घटना सदर क्षेत्र के भाभा नगर में हुई है. यहां 56 वर्षीय विजय राम ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गयी.
रांची के सदर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने की आत्महत्या
Last Updated: May 07, 2024 12:00 AM (IST)